जयपुर: राजधानी जयपुर में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के निवारू रोड स्थित भवानी ज्वेलर्स में एक युवती ने शातिर तरीके से सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स उड़ा लिया। हालांकि, भागने के महज 100 मीटर बाद ही वह पकड़ी गई।
मौके का फायदा उठाकर किया हाथ साफ दुकान के मालिक त्रिलोकचंद प्रजापत के अनुसार, युवती ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में आई थी। उसने कुछ अंगूठियां पसंद कीं और फिर भुगतान के लिए पिता को कॉल करने का नाटक करने लगी। इसी बीच, जैसे ही दुकानदार का ध्यान अन्य ग्राहकों की ओर भटका, युवती गहनों का बॉक्स लेकर रफूचक्कर हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती ने बड़ी सफाई से बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर की ओर दौड़ी। दुकान के मालिक और कर्मचारियों ने तुरंत उसका पीछा किया और करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे दबोच लिया। बॉक्स में 25 सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
अजीबोगरीब दलील और खतरनाक सामान पकड़े जाने के बाद युवती ने अजीबोगरीब दलील दी। रोने का नाटक करते हुए उसने कहा, मैं जेल जाना चाहती हूं, इसलिए यह चोरी की। हैरान करने वाली बात यह है कि जब तलाशी ली गई, तो उसके पर्स से लाल मिर्च पाउडर और जलन पैदा करने वाला स्प्रे (चिली स्प्रे) बरामद हुआ। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थी।
साथी हुआ फरार जांच में यह भी सामने आया कि युवती का एक साथी भी उसके साथ था। पकड़े जाने के दौरान वह अपने साथी को फोन कर रही थी, लेकिन युवती के पकड़े जाते ही उसका साथी मौके से फरार हो गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने युवती को पहचानने से ही इनकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
*जयपुर में एक युवती सोने की 25 अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर भागी लेकिन पकड़ी गई.... https://t.co/feXPDi5IAr pic.twitter.com/NcbUWUo0j5
— NBT Rajasthan (@NbtRajasthan) September 5, 2026
दलीप ट्रॉफी से सीधे टी-20 का कठिन इम्तिहान : ईशान और तिलक के सामने अब फॉर्मेट बदलने की बड़ी चुनौती
मैंने पेनकिलर लेकर खेला... रिंकू सिंह का बड़ा खुलासा, दर्द के बावजूद मेरठ मावेरिक्स को पहुंचाया फाइनल में
दही हांडी मंच पर गोविंदा के ठुमके: जमकर वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएम मोदी ने टीचर से पूछा- अगर मैं आपका स्टूडेंट होता तो क्या टिप्स देतीं? मिला मजेदार जवाब
CPL में गुरबाज का धमाका: 5 चौके-3 छक्के जड़कर तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
नेपाल में कुदरत का कहर: दार्चुला में भूस्खलन से नदी का बहाव रुका, बाढ़ का बढ़ा खतरा
जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अधिकारियों का हिंसक व्यवहार चिंताजनक
पीएम मोदी और टीचर्स की मस्ती भरी क्लास: पब्लिक स्पीकिंग के टिप्स और बच्चों की रिपोर्टिंग पर हुई चर्चा
माई-बाप कल्चर के खिलाफ चट्टान बनकर खड़ा हूं: SRCC के मंच से गरजे पीएम मोदी