नेपाल इस वक्त प्रकृति की भीषण मार झेल रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन (Landslide) ने देश के परिवहन तंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मुख्य सड़क मार्ग जहां-तहां कट गए हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, रसुवा जिले के सभी प्रमुख हाईवे और त्रिशूली-स्याफ्रूबेसी सड़क खंड पर यातायात पूरी तरह बंद है। धादिंग के कृष्णभीर इलाके में भारी भूस्खलन के कारण पृथ्वी हाईवे का संपर्क टूट गया है, जबकि परेवा भीर इलाके में जोखिम को देखते हुए केवल एक लेन से छोटे वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
दार्चुला जिले में भूस्खलन का प्रभाव इस कदर हुआ कि चौलानी नदी का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया है। इससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
नेपाल के कई महत्वपूर्ण मार्ग भूस्खलन की चपेट में हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
इसके अलावा रोल्पा के शहीद मार्ग, बीपी हाईवे के खुर्कोट-नेपालथोक खंड और पासांग ल्हामू सड़क खंड पर भी आवाजाही या तो पूरी तरह बंद है या फिर बेहद सीमित कर दी गई है।
खतरा भांपते हुए प्रशासन ने नुवाकोट के टोखा-छहरे मार्ग पर रात के समय यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, काठमांडू-धादिंग मार्ग के चंद्रागिरी-चिसापानी क्षेत्र में भी केवल एकतरफा यातायात की अनुमति है।
नेपाल पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जब तक बेहद जरूरी न हो, यात्रा से बचें। खराब मौसम और सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण राहत और बचाव कार्यों में भी भारी बाधा आ रही है। जीवन रक्षक दवाइयों और जरूरी सामान की आपूर्ति पर भी अब गहरा संकट मंडराने लगा है।
नेपाल के दार्चुला जिले में भारी भूस्खलन ने चौलानी नदी का रास्ता रोक दिया है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है pic.twitter.com/QNfJWfTIk2
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) September 4, 2026
भारत-पाक महामुकाबले में हरमन-स्मृति का विराट कमाल, आज बनने जा रहे हैं ये दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड
नेपाल त्रासदी: 275 भारतीय अभी भी लापता, बचाव कार्य के बीच विदेश मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी
क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और क्यों इसे तबाह करने की चेतावनी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
चीन में टाइफून सॉडेल का तांडव: ढहे तीन मंजिला मकान, 83,000 लोग घर छोड़ने को मजबूर
जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अधिकारियों का हिंसक व्यवहार चिंताजनक
TMC की अंदरूनी जंग: कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा, गृह मंत्रालय से जांच के आदेश
शिक्षक दिवस 2026: सीएम योगी ने 81 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- तकनीक और परंपरा के मेल से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य
दिल्ली एयरपोर्ट बना बीच : भारी बारिश ने खोले विकास के दावों के पोल
त्रिशूर में खौफनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 छात्रों की मौके पर मौत
फैंस को बड़ा झटका: दलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल, तिलक वर्मा ने की पुष्टि