फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ की भयावह समस्या का स्थायी समाधान निकालने की घोषणा की है। गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम ने बताया कि अब गंगा नदी की ड्रेजिंग (गाद निकालना) कर उसे चैनलाइज किया जाएगा। इस प्रक्रिया से निकली सिल्ट का उपयोग तटबंध बनाने में होगा, जिससे नदियों का जलस्तर नियंत्रित रहेगा और किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी।
सीएम योगी ने इस परियोजना के लिए किसानों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चैनलाइजिंग के कार्य में किसी किसान की भूमि आती है, तो सरकार उन्हें उचित मुआवजा देगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ का पानी उतरते ही टूटी सड़कों का पुनर्निर्माण युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। साथ ही, फसल नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।
बाढ़ प्रभावित सदर, कायमगंज और अमृतपुर तहसीलों में मुख्यमंत्री ने 1000 परिवारों को राहत किट वितरित की। प्रत्येक किट में 50 किलो सामग्री शामिल है, जिसमें आटा, चावल, दाल, आलू और डिग्निटी किट जैसी आवश्यक वस्तुएं हैं। आपदा से बेघर हुए परिवारों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आपदा राहत राशि के चेक सौंपे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सांप-बिच्छू और अन्य जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी और जिला अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही, पशुओं के लिए चारा और वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सैफई सिंडिकेट गरीबों के हक पर डकैती डालता था। अब राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है, जिससे कर्मचारियों को 20,000 रुपये तक न्यूनतम मानदेय और ईपीएफ व सुरक्षा कवर का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फर्रुखाबाद बदल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र को अपना एक्सप्रेसवे मिलेगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकारी नौकरियों में अब कोई भेदभाव नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों को न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, विभिन्न विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सुशासन का संकल्प, जनसेवा का सतत प्रयास!
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 3, 2026
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र व सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी… pic.twitter.com/sSiK9pBqFf
YouTube और Instagram से सीखा नकली नोट छापने का हुनर, हैदराबाद में Zomato-Rapido वर्कर्स का गिरोह गिरफ्तार
हबीबी, कम टू ईरान : गेम के जरिए ईरान ने अमेरिका का उड़ाया मजाक
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश की शरण में CM मोहन यादव, मांगी प्रदेश की खुशहाली
हुक्का पीकर आता हूं - धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला: प्रताड़ित की जा रही हूं, मदद करो , वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
जरा हुक्का पीके आता हूं : धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी वीडियो वायरल
यूक्रेन दौरे पर जयशंकर: जेलेंस्की का सनसनीखेज दावा- रूसी ड्रोन हमले से बचाया भारतीय प्रतिनिधिमंडल
भारत भी आयरलैंड से हारा, क्या क्रिकेट खत्म हो गया? पीसीबी प्रमुख ने पाकिस्तान की हार पर दिया अजीब तर्क
स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक धमाका: मिताली राज को पछाड़ बनीं महिला क्रिकेट की रन मशीन
बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती ने आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व , बड़ी जिम्मेदारियों से किया दूर