महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। दुबई में खेले जा रहे मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने हॉन्गकॉन्ग को 194 रन के लक्ष्य से रोकने की चुनौती है।
स्मृति मंधाना का आक्रामक शतक पारी की सबसे बड़ी आकर्षण उप-कप्तान स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए शानदार शतक जड़ा। मंधाना ने अपना अर्धशतक 40 गेंदों में पूरा किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने तूफानी अंदाज अपनाते हुए अगले 50 रन महज 17 गेंदों में बना लिए। मंधाना 64 गेंदों में 124 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर रन आउट हुईं।
अन्य बल्लेबाजों का योगदान मंधाना के अलावा भारतीय टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 28 रन, ऋचा घोष ने 11 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने 10-10 रनों का योगदान दिया। हॉन्गकॉन्ग की ओर से मरिना लाम्प्लोह सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। वहीं, रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 विकेट मिला।
टूर्नामेंट में भारत की स्थिति भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड को हराकर किया था। हालांकि, पिछले मैच में मध्य ओवरों में गिरे विकेटों ने टीम प्रबंधन को सोचने पर मजबूर किया था, लेकिन आज की पारी से टीम ने लय वापस हासिल कर ली है। खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया आज एक बड़ी जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
मैच लाइव कहां देखें? क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का आनंद टीवी पर Sony Sports Network (Sony Ten-1 और Sony Ten-3) और DD Sports पर ले सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध है। भारतीय गेंदबाजों पर अब इस स्कोर का बचाव करते हुए मैच को एकतरफा बनाने की जिम्मेदारी होगी।
Innings break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
An extraordinary century from Vice-captain Smriti Mandhana powers #TeamIndia to 193/5 👏👏
Over to our bowlers 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/l2ZXU8kEi7#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/IVZMrhKxxM
शेयर बाजार के चक्रव्यूह से कैसे बचें? दिग्गज निवेशक देविना मेहरा ने बताईं 3 बड़ी गलतियां
इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष के बीच बाबर आजम ने किंग चार्ल्स को दिया शाही तोहफा
TECNO Spark Go 3 Pro: कल से शुरू होगी सेल, 5,200mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा के साथ आएगा यह धाकड़ फोन
बरेली में पत्नी को कार में देख आपा खो बैठा पति, हाईवे पर मचा घमासान; लोकेशन ट्रेस कर किया पीछा
सिर फोड़ा, जेल नहीं गए... : जंतर-मंतर हमले का आरोपी बोला- कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाई हैं
फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हो रहे पुराने और AI-जनरेटेड वीडियो, जानें सच्चाई
# धोनी का बड़ा फैसला: इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं, मैदान पर पूरा दम दिखाएंगे माही!
कॉकरोच जनता पार्टी में दो फाड़: मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई CJP-डेमोक्रेटिक , लगाए गंभीर आरोप
आईपीयू कॉन्फ्रेंस: उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? जेलेंस्की के सामने एस. जयशंकर ने रखी दो टूक बात