देशभर में सक्रिय मानसून अब विकराल रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल (4 सितंबर) के लिए बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। देश के 25 राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसमें हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के कारण मानसून पूरी तरह सक्रिय है। यह मानसूनी सिस्टम ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैल गया है। इसके कारण गंगा के मैदानी इलाकों में भारी जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
भारी बारिश के अलर्ट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज सख्त रहेगा। कल गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे उमस से तो राहत मिलेगी, लेकिन सड़कों पर जलभराव से भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों (लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ आदि) और बिहार के पटना, गया व चंपारण समेत कई जिलों में 30 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी घने काले बादल छाए रहेंगे और भारी वर्षा होगी।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से स्थिति नाजुक है। उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल और देहरादून जैसे क्षेत्रों में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ गया है।
बता दें कि बदलते मौसम के कारण नमी बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में हाल ही में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिसे देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
*Subject: (i) Under the influence of Well Marked Low-Pressure Area over northeast Madhya Pradesh &
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 3, 2026
neighbourhood, isolated heavy to very heavy rainfall very likely over Madhya Pradesh during 03rd -05th with
isolated extremely heavy rainfall also likely over East Madhya Pradesh on… pic.twitter.com/vRuO55QIyz
यूरोप के 80 साल के बुजुर्ग और भारत की कमजोरी : एक वायरल पोस्ट ने खोली पोल
हौसलों की जीत: 90% दिव्यांगता को हराकर IIT मद्रास पहुंचा संतोष
TECNO Spark Go 3 Pro: कल से शुरू होगी सेल, 5,200mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा के साथ आएगा यह धाकड़ फोन
गोरखपुर: डीएम का खजनी तहसील में सरप्राइज रेड, फाइलों में धांधली देख भड़के अधिकारी
बिहार की लाइफलाइन गंगा बनी खतरा : पटना समेत 8 जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन की नींद उड़ी
बलिया की रागिनी के लिए उम्मीद बनी योगी सरकार, BHU में होगा मुफ्त इलाज
मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट रिव्यू आया सामने: क्या सीज़न 2 और 3 पर भारी पड़ेगी कालीन भैया की वापसी?
खाटू श्याम से लौट रही खुशियां मातम में बदलीं: पलवल हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
वनडे वर्ल्ड कप 2027: रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा फैसला, सस्पेंस हुआ खत्म!
तौहीद हृदय का ऐतिहासिक धमाका: 350 रनों की मैराथन पारी से तोड़ा तमीम इकबाल का महारिकॉर्ड