बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आकाश आनंद को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पार्टी की आल इंडिया बैठक में मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल आकाश आनंद को बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
अभी और परिपक्व होने की जरूरत मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति तो है, लेकिन वे अभी मैच्योर नहीं हैं। उन्होंने तर्क दिया कि विपक्ष के साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों से पार्टी को बचाने के लिए यह जरूरी है कि जब तक आकाश पूरी तरह परिपक्व न हो जाएं, तब तक उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।
कांशीराम के सिद्धांतों पर कायम बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपने परिवार के सदस्यों को पार्टी में काम तो करने दिया, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने या सत्ता में पद देने के वे हमेशा खिलाफ थे। मायावती ने जोर देकर कहा कि वे आज भी उसी संकल्प पर पूरी तरह कायम हैं।
मिशनरी लक्ष्य सर्वोपरि मायावती ने दोहराया कि उनके लिए शोषित समाज को शासक वर्ग बनाने का मिशन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस महान लक्ष्य के लिए उनका अपना कोई निजी हित नहीं है। जो भी बहुजन हित में काम करेगा, पार्टी उसका स्वागत करेगी, लेकिन भविष्य के फैसलों में वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगी।
चुनावी तैयारियों के सख्त निर्देश बैठक में मायावती ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव की घोषणा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि को पूरी मिशनरी भावना के साथ मनाने का भी आह्वान किया।
देश के हालातों पर चिंता राजनीति से इतर मायावती ने देश और दुनिया की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बढ़ती महंगाई, प्राकृतिक आपदाओं और जेन-जी (Gen-Z) व जेन-अल्फा की समस्याओं का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से इन पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
03-09-20265-BSP PRESSNOTE-ALL-INDIA MEETING pic.twitter.com/tw4sTxxQBg
— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2026
खाटू श्याम से लौट रही खुशियां मातम में बदलीं: पलवल हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
काशी में बाढ़ का कहर: पीएम मोदी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आधार में जन्मतिथि गलत है? दूसरी बार अपडेट कराने से पहले जान लें ये कड़े नियम
मिर्जापुर द मूवी: पहले रिव्यू ने मचाई हलचल, क्या सीरीज से बेहतर है फिल्म?
जरा हुक्का पीके आता हूं : धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी वीडियो वायरल
युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू: बेन स्टोक्स हुए बेबस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई करिश्माई गेंद
पुणे: गणेश उत्सव में शोर के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यानंद बापट पर सरेआम हमला, वीडियो वायरल
नेपाल की उड़ती फरिश्ता : 6 दिन में 100 बचाव उड़ानें, जानें कौन हैं कैप्टन प्रिया अधिकारी
सैटेलाइट टाउनशिप पर घमासान: रोहिणी आचार्य का आरोप, बिहार में किसानों की जमीन छीन रही सरकार
जब क्रिकेट के मैदान से टीवी स्क्रीन तक छाए धुरंधर: रियलिटी शो में जलवा बिखेरने वाले 10 भारतीय क्रिकेटर