नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर पेश किया है जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे। नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में एक तीन मंजिला मकान से 24 शव बरामद किए गए हैं। यह इलाका 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है।
बेत्रावती गांव कभी घनी आबादी वाला इलाका हुआ करता था, लेकिन अब वहां केवल मलबा ही नजर आता है। 1 सितंबर को जब रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में एक क्षतिग्रस्त मकान तक पहुंची, तो उन्हें उम्मीद थी कि शायद कोई जीवित मिल जाए। हालांकि, वहां का दृश्य रूह कंपा देने वाला था।
रेस्क्यू टीम को सबसे ज्यादा विचलित करने वाला दृश्य एक कमरे में मिला। वहां एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसने एक छोटी बच्ची को अपने सीने से मजबूती से चिपका रखा था। ऐसा लग रहा था कि आखिरी पल तक मां ने अपनी बच्ची को मौत से बचाने की कोशिश की। पुलिस को अंदेशा है कि ये लोग बाढ़ से बचने के लिए ऊपरी मंजिल पर शरण लेने पहुंचे थे।
नुवाकोट के एसपी विपिन रेग्मी के अनुसार, सभी 24 शव छत के ठीक नीचे वाले कमरे और उसके बाहर मिले। पुलिस का मानना है कि जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ा, लोग निचली मंजिल छोड़कर ऊपर की ओर भागे, लेकिन वे प्रकृति के रौद्र रूप से नहीं बच सके। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कई लोग गोसाईंकुंड जा रहे तीर्थयात्री हो सकते हैं।
नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक मरने वालों का आंकड़ा 1,003 तक पहुंच गया है। राहत एवं बचाव दल अभी भी करीब 4,000 लापता लोगों की तलाश में जुटा है। लापता लोगों में 583 विदेशी नागरिक और 83 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
फिलहाल मलबे से शवों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। 24 में से 8 शवों को अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकाला जा रहा है। नेपाल सरकार और अंतरराष्ट्रीय मदद के जरिए राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन मृतकों की बढ़ती संख्या देश के लिए एक गहरा जख्म बन गई है।
Nepal 💔 pic.twitter.com/j2UpkFoBw3
— Preeti Priya (@Preeti19019) September 2, 2026
जब फफक पड़े बाहुबली विधायक अनंत सिंह: चार युवकों की मौत के बाद बेढ़ना गांव में पसरा मातम
रामपुरा स्कूल मामला: जिस जर्जर इमारत के लिए हुआ था बवाल, प्रशासन ने उसे ढहाया; अब बनेगा नया भवन
बैंक हड़ताल: सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है यूनियन की मांग और आप पर इसका असर
एक पैर, अटूट हौसला: 400 मीटर कूदकर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी, शिक्षा के लिए पेश की मिसाल
विधवा जैसी जिंदगी नहीं चाहता , तिहाड़ में बंद यासीन मलिक ने पत्नी को तलाक देने का किया ऐलान
2027 वर्ल्ड कप के लिए BCCI का मिशन अफ्रीका : टीम इंडिया के लिए तैयार हुआ खास मास्टर प्लान
मोदी जी, आपकी चमकती स्किन का राज क्या है? महुआ मोइत्रा का पीएम पर तीखा तंज
जलप्रलय: यूपी में गंगा-मंदाकिनी का रौद्र रूप, असम और उत्तराखंड में कुदरत का कहर
धोनी का हुक्का वाला वीडियो वायरल, ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते आए नजर
नेपाल की तबाही में मसीहा बनकर उतरे सोनू सूद: बाढ़ पीड़ितों के लिए खुद पहुंचे काठमांडू