मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंची दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना से नाराज AIMIM नेता वारिस पठान ने अस्पताल प्रशासन और महिला कांस्टेबल पर जमकर निशाना साधा है।
अस्पताल में क्यों मचा बवाल? मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में दो महिलाओं को बुर्का पहनने के कारण अंदर जाने से रोका गया। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए वारिस पठान ने सवाल किया कि अस्पताल प्रशासन के इस भेदभाव के पीछे क्या मंशा है। उन्होंने इस घटना को नफरत की राजनीति का हिस्सा बताया।
साड़ी और मंगलसूत्र का दिया उदाहरण पत्रकारों से बातचीत में वारिस पठान ने कहा, क्या वहां महिलाएं साड़ी नहीं पहनतीं? क्या वे मंगलसूत्र और तिलक लगाकर नहीं जातीं? हमारे सिख भाई भी वहां जाते हैं, हम कभी कोई आपत्ति नहीं जताते। तो फिर बुर्के पर ही प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है?
नफरती लोगों की सोच का नतीजा पठान ने इस पूरी घटना के लिए समाज में फैल रही नफरत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नफरती लोग अक्सर मुसलमानों के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं, जिसका असर अब प्रशासनिक स्तर पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आज अस्पताल में रोका है, कल आप कहेंगे कि ट्रेन में भी बुर्का पहनकर मत जाओ।
कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग AIMIM नेता ने अस्पताल में तैनात उस महिला कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसने महिलाओं को प्रवेश देने से मना किया था। उन्होंने कहा, हमारी महिलाएं बुर्का और हिजाब पहनती थीं, पहनती हैं और पहनती रहेंगी। आप उन्हें अपनी धार्मिक पहचान के साथ जाने से नहीं रोक सकते।
अस्पताल के नियमों पर सवाल वारिस पठान ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन से सीधा सवाल किया कि क्या अब सरकारी अस्पतालों में सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोगों के ही जाने का नियम बन गया है? उन्होंने इसे संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का उल्लंघन बताया है। फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
VIDEO | As two women were allegedly denied entry to a Mumbai civic hospital over wearing burqas, AIMIM leader Waris Pathan says, ...Aren t women there wearing sarees? Don’t they go wearing mangalsutras and tilaks? Don t our Sikh brothers go there? We don t object to that, do we?… pic.twitter.com/D5y1LngwkH
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026
चलती कार का शीशा टूटा, फोन उड़ाया और बैंक अकाउंट किया खाली; ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर के साथ हुआ सनसनीखेज कांड
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली गठबंधन पर सतीश पूनिया का फुल स्टॉप, अकेले लड़ने का ऐलान
अंधविश्वास का शर्मनाक चेहरा: महिला के साथ सरेआम बदसलूकी करता बाबा, वीडियो वायरल
NEET विवाद: छात्रों पर दर्ज सभी FIR रद्द, सरकार ने दी बड़ी राहत
पाकिस्तान का सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रयोग: टैलेंट दिखाने के चक्कर में पुलिस वैन से जा टकराई गाड़ी!
यूपी में फिर आफत की बारिश: 35 जिलों में अलर्ट, बाढ़ के बीच अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र आंदोलन पर दर्ज FIR रद्द, अभिजीत दीपके ने जताई खुशी
पीएम मोदी पर बयान देकर घिरीं रुचिका, केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- वह अब नहीं डरतीं
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रहार, रेड बॉल क्रिकेट में भी मचाया कोहराम
नन्ही बच्ची का कड़क सैल्यूट : वर्दी के प्रति सम्मान देख पिघला लोगों का दिल