कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।
तड़के सुबह हुई मुठभेड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरवा थाना क्षेत्र के तेरह मील गांव के पास नौशाद छिपा है। सुबह करीब चार बजे जब पुलिस टीम ने उसे घेरकर रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नौशाद घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। अवैध फैक्ट्री संचालित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न करने पर पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व प्रभारी मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, दो बीट आरक्षियों जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या था मनौरी कस्बा कांड? सोमवार को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और 11 लोगों की मौत हो गई। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।
छह लोगों पर FIR, ATS भी जांच में शामिल पुलिस ने इस मामले में नौशाद, शकील, आदिल, शबाना, कहकशा और शाइना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नौशाद आदिल डीजे के नाम से यह फैक्ट्री चला रहा था। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS भी जांच में जुट गई है। एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
प्रशासन का बुलडोजर एक्शन हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध विस्फोटक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मनौरी में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद उस मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया है। घायल नौशाद का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उससे पूछताछ के बाद फैक्ट्री के संचालन और विस्फोटक आपूर्ति के कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है।
पुलिस मुठभेड़ में थाना पिपरी अन्तर्गत पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त थाना चरवा पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार#UPPolice#kaushambipolice pic.twitter.com/56vmiNzlf5
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) September 1, 2026
रूस के घातक हमले में भारतीय की मौत, जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में मचाई भारी तबाही
नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाना क्या सेवा है? प्रेमानंद महाराज ने फिल्म निर्माता को दी बड़ी चेतावनी
दिल्ली बस का शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल: भीड़ का फायदा उठा मनचले ने की महिला के साथ बदसलूकी
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक गड्ढा: 7 फीट गहरे मौत के जाल को छिपाने के लिए बिछाई गई चादर!
13 साल का सूखा खत्म: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन, शमी-मुकेश और वैभव का जलवा
चलती बस में 47 किलोमीटर तक दरिंदगी: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक नाबालिग से गैंगरेप ने दहलाया एनसीआर
रणजी ट्रॉफी 2026-27: मुंबई की कमान संभालेंगे सिद्धेश लाड, सूर्यकुमार और शार्दुल छूटे पीछे
पुलिस एसोसिएशन के साथ ठन गई: जयराम महतो का दो-टूक जवाब, मेरी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है
10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ भारत आ रहा है Redmi का पावरहाउस
अजय देवगन से टकराएंगे पुष्पा के विलेन: फहाद फासिल की फिल्म डोंट ट्रबल द ट्रबल की नई रिलीज डेट जारी