वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को दर्शाती है।
GDP ग्रोथ पर PM का उत्साह प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए कहा, 7.8% की GDP ग्रोथ देखकर मन खुशियों से भर गया है। नीयत साफ हो और नीतियां सटीक हों, तो 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।
विपक्ष पर तीखा प्रहार प्रधानमंत्री ने देश के भीतर फैलाए जा रहे नकारात्मक माहौल पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब दुनिया संकटों और युद्ध के अंधेरे में घिरी है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ लोग निराशा फैलाकर देश की प्रगति पर झूठी बातें फैला रहे हैं, लेकिन इन बाधाओं को पार करते हुए भारत ने यह शानदार विकास दर हासिल की है।
सोना खरीदने और विदेशी खर्च पर अलर्ट देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने नागरिकों को कुछ महत्वपूर्ण सलाह दीं:
आंकड़ों में भारत की बढ़त सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में भारत की GDP 81.36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी अवधि में 75.46 लाख करोड़ थी। वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं और बढ़ती महंगाई के बावजूद यह प्रदर्शन भारत की आर्थिक मजबूती की गवाही दे रहा है।
आगे की राह क्या? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 6.7% रखा है। आने वाली तिमाहियों के लिए अनुमानित आंकड़े इस प्रकार हैं:
अब सबकी निगाहें 30 नवंबर पर टिकी हैं, जब सरकार दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के आधिकारिक जीडीपी आंकड़े जारी करेगी।
7.8% growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026
Strong numbers.
Even stronger confidence. pic.twitter.com/ZVPpnAXrVU
सीएम पद की दावेदारी और योगी से खींचतान पर केशव प्रसाद मौर्य की दो-टूक!
पाकिस्तान: 100 साल पुराने मंदिर को कट्टरपंथियों ने किया जमींदोज, मदरसे के लिए हथिया ली जमीन!
UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की तारीखें बदलीं, अब सुधार का भी मिलेगा मौका
मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा: चयन समिति में मची खलबली, क्या पीसीबी के फैसलों से थे नाराज?
क्या बदलेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर? अजीत अगरकर के भविष्य पर होने वाली है अहम बैठक
सोने का मोह क्यों नहीं छोड़ेगा भारत? पीएम मोदी की अपील और ग्रहों का महा-टकराव
नेपाल बाढ़ का चमत्कार: वह हरा घर जो तबाही के बीच भी अडिग खड़ा रहा, परिवार ने सुनाई आपबीती
निर्भया लड़ी थी, जान देना बहादुरी नहीं : पद्मावत विवाद पर स्वरा भास्कर की दो टूक
पीएम मोदी की डिप्लोमेसी : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के नेताओं को मिले भारतीय विरासत के अनमोल तोहफे
वोटर लिस्ट से नाम गायब: चुनाव आयोग की सूची पर AAP का गंभीर सवाल, बिना पते-फोन नंबर के कैसे करें जांच?