नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की नदियों में एक हैरान कर देने वाले रूप में सामने आया है। राज्य की गंडक नदी में इन दिनों सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ी और भारी मछलियां मिलने से स्थानीय लोग और मछुआरे दंग हैं। नदी में 40 किलो से लेकर डेढ़ क्विंटल तक वजनी मछलियां देखी जा रही हैं।
कैसे पहुंचीं इतनी बड़ी मछलियां? नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान आई फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने पहाड़ी नदियों का रुख बदल दिया। यह पानी भोटेकोशी और त्रिशूली नदी से होते हुए नारायणी नदी तंत्र में पहुंचा। भारत में प्रवेश करते ही यह गंडक नदी में विलीन हो जाता है।
तेज बहाव इतना शक्तिशाली था कि उसने पहाड़ी जलाशयों और नदियों में पलने वाली भीमकाय मछलियों को भी अपने साथ बहा लिया, जो अब बिहार की सीमा में पहुंच चुकी हैं।
इलाकों में मछुआरों की चांदी वाल्मीकिनगर, बगहा और गोपालगंज के मंगलपुर घाट जैसे इलाकों में मछुआरों के लिए यह स्थिति किसी वरदान की तरह साबित हो रही है। लोग नदी में जाल डालकर इन विशाल मछलियों को निकाल रहे हैं। कई स्थानों पर मछलियां तेज बहाव के कारण मृत अवस्था में भी किनारों पर बहकर आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोग ले जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इन विशाल मछलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में मछुआरे इन मछलियों को खींचते नजर आ रहे हैं, तो कहीं इन्हें बाइक या ठेले पर लादकर ले जाया जा रहा है। इन मछलियों को देखने के लिए नदी के घाटों पर भारी भीड़ भी जुट रही है।
हालांकि, मछलियों के सटीक वजन को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। सोशल मीडिया पर यूजर 90 किलो से लेकर 150 किलो (डेढ़ क्विंटल) तक की विशालकाय मछलियां होने का दावा कर रहे हैं, जो सामान्य तौर पर इस क्षेत्र में देखने को नहीं मिलतीं।
*A massive fish weighing around 1 quintal (100 kg) was reportedly found in Bihar as the devastation that began in China and swept through Nepal reached the region. 😳
— NEUTRAL INDIA (@_neutralindia) August 27, 2026
Such a huge fish is rarely seen in Bihar, leaving people stunned. However, there is confusion over its exact… pic.twitter.com/892JxxNodl
WTC पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण: इंग्लैंड की दहाड़ से टीम इंडिया की रैंकिंग खतरे में?
मौत के साये में 5 सेकंड का चमत्कार : मलबे के सैलाब से मां ने ऐसे बचाई बच्चों की जान
आरक्षण पर घमासान: तेजस्वी का एनडीए पर हमला, चिराग और मांझी को दी चुनौती
WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की बड़ी छलांग, रसातल में डूबा पाकिस्तान
किर्गिस्तान पहुंचे PM मोदी: SCO शिखर सम्मेलन में कूटनीति का दिखेगा दम, ताशकंद में शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
श्रीकृष्ण कुलीनता के नहीं, समरसता के प्रतीक: जन्माष्टमी पर सीएम योगी का प्रदेशवासियों को संदेश
खड़गे के शुद्धिकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस: RSS मुख्यालय के बाहर जलाई मनुस्मृति, जमकर हुआ बवाल
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर गिरफ्तार, वीडियो ने मचाया हड़कंप
बिलावल भुट्टो का निकाह या सोशल मीडिया का ड्रामा ? जानें कौन हैं ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग और क्या है सच्चाई
भरोसे का कत्ल: हिंदुत्ववादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड