नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही ने विकराल रूप ले लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 788 तक पहुंच गई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अभी भी प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
भारतीय फोरेंसिक टीम का एक्शन राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए भारत ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को 19 सदस्यीय विशेष फोरेंसिक टीम ने नेपाल में मोर्चा संभाल लिया है। यह टीम आपदा में मृत लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए सैंपलिंग और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं में स्थानीय अधिकारियों की मदद करेगी।
चीन सीमा पर फंसे भारतीयों की स्थिति विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 403 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से चीन से नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, लगभग 500 भारतीय अभी भी चीन की सीमा की तरफ मौजूद हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भारत सरकार लगातार इन नागरिकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
त्रासदी का मुख्य कारण यह आपदा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट ग्लेशियर टूटने से शुरू हुई। इसके बाद आए हिमस्खलन और मलबे के तेज बहाव ने मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया। बाढ़ और कीचड़ के कारण कई मकान, गाड़ियां, महत्वपूर्ण सड़कें और पुल पूरी तरह बह गए हैं।
बचाव कार्यों की स्थिति राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, अब तक करीब 9,500 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। मलबे में दबे लोगों की तलाश और सुरंगों में फंसे नागरिकों को बाहर निकालने के लिए भारतीय टनल रेस्क्यू टीमें भी नेपाल में युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।
Update on Indian nationals & India’s rescue and relief efforts in Nepal ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 30, 2026
🕘 As of 2130 hrs, 30 August 2026 pic.twitter.com/jPB1HgP8xS
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: दलित युवक ने राहुल गांधी पर ही पलटवार कर मांगा केस दर्ज करने का आदेश
उज्बेकिस्तान की धरती में छिपा भारत का भविष्य, ऊर्जा से लेकर खनिजों तक क्या है ‘खजाना’?
धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगे से फूलों की बारिश तक: तेज-तर्रार IAS दिव्या मित्तल ने क्यों छोड़ी सरकारी नौकरी?
5 मंजिला इमारत की छत पर मौत से झूला-झूल रही महिला, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
दिल्ली के प्ले स्कूल में हैवानियत: 3 साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़
दलीप ट्रॉफी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, ईशान किशन के चोटिल होते ही बदली किस्मत
राहुल गांधी के जातिगत चाय वाले दावे की खुली पोल, चाय वाले ने ही बता दी सच्चाई
नेपाल में मौसम का मिजाज बिगड़ा: कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौत से 5 सेकंड पहले फरिश्ता बनी मां: नेपाल सैलाब का वो वीडियो देख दहल जाएगा दिल
चेहरा छिपाकर जी रही हूं : PM मोदी को गाली देने वाली किशोरी का नया वीडियो वायरल, AAP ने साधा निशाना