क्या हुआ जयपुर के सेंटर पर? नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा में आज जयपुर के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर के iON Digital Zone iDZ सीतापुरा (केंद्र संख्या 41682 और 41683) पर तकनीकी खराबी और बिजली गुल होने के कारण परीक्षा समय पर पूरी नहीं हो सकी।
दोबारा परीक्षा की तारीख का ऐलान NBEMS ने तकनीकी खामियों को स्वीकार करते हुए प्रभावित उम्मीदवारों से माफी मांगी है। बोर्ड ने घोषणा की है कि इन केंद्रों के लिए दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड और सेंटर की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
सिस्टम क्रैश से भड़के छात्र परीक्षा केंद्र पर मौजूद उम्मीदवारों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सिस्टम बार-बार क्रैश हो रहा था। विष्णु शर्मा नाम के एक परीक्षार्थी ने बताया कि सिस्टम कम से कम 20 बार बंद हुआ और क्रैश होता रहा। छात्रों का कहना है कि देश की इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए ऐसी लचर व्यवस्था कतई स्वीकार्य नहीं है।
आंकड़ों में क्या रही स्थिति? आज संपन्न हुई नीट पीजी परीक्षा के लिए देशभर से 2 लाख 73 हजार 96 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे। इनमें से 2 लाख 65 हजार 980 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से लगभग 2 लाख 63 हजार 535 परीक्षार्थी ही अपनी परीक्षा पूरी कर पाए। बाकी बचे उम्मीदवारों के लिए अब बोर्ड ने नई तारीख की घोषणा कर दी है।
उम्मीदवारों के लिए निर्देश प्रभावित छात्रों को सलाह दी गई है कि वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। नए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र और बाकी जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। किसी भी तरह की भ्रमित जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।
*Conduct of NEET PG re-examination for the affected candidates at the iON Digital Zone iDZ Sitapura centres (TC no. 41682 & 41683)#neetpg2026 pic.twitter.com/rKG4rq2ndh
— NBEMS (@NBEMS_Official) August 30, 2026
नेपाल में जलदानव का तांडव: कैसे लांगटांग ग्लेशियर के टूटने से आई तबाही, देखिए वीडियो
नेपाल की बाढ़ में बहकर आई नोटों और गहनों से भरी दराज, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
साइकिल पर सवार हुए गौतम गंभीर और मनसुख मांडविया, युवाओं को दिया डिजिटल डिटॉक्स का मंत्र
ओवरब्रिज और स्काईवॉक में क्या है अंतर? नोएडा की वायरल तस्वीरों के बाद जानें सच
नेपाल में जल प्रलय के बाद मंडराया महामारी का साया: 734 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता
दलीप ट्रॉफी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, ईशान किशन के चोटिल होते ही बदली किस्मत
चित्रकूट में प्रलय: मंदाकिनी नदी का 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, जलमग्न हुए रामघाट और दर्जनों गांव
दंगों की बादशाह, कर्फ्यू इनकी पहचान; JPNIC भ्रष्टाचार को लेकर योगी का सपा पर तीखा प्रहार
हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर: पत्नी को याद कर मंच पर छलके आंसू, कहा- रूमाल की जरूरत है
हाथरस: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने इमरान राइडर को भेजा जेल