नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब होती सेहत ने देश के क्रिकेट जगत को चिंतित कर दिया है। अब पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोइन खान उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इमरान को कम से कम बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।
मोइन खान का भावुक संदेश विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे मोइन खान ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने सरकार, अदियाला जेल प्रशासन और अपने साथी क्रिकेटरों से इमरान खान के लिए एकजुट होने की अपील की है। मोइन ने कहा, इमरान खान की स्थिति चिंताजनक है। मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि कम से कम उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा दी जाए।
लंबे समय से जेल में हैं पूर्व पीएम इमरान खान भ्रष्टाचार के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। हालांकि, वे लगातार इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी गिरती सेहत खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिस पर अब पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
क्रिकेटरों से समर्थन की अपील मोइन खान ने केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि अपने साथी क्रिकेटरों को भी झकझोरा है। उन्होंने अन्य पूर्व खिलाड़ियों से खुलकर अपनी बात रखने और इमरान के समर्थन में आवाज उठाने का आग्रह किया है। मोइन का कहना है कि इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट को जो ऊंचाइयां दी हैं, उसे देखते हुए उनके प्रति अपमानजनक व्यवहार अनुचित है।
मियांदाद के बाद दूसरी बड़ी आवाज इससे पहले महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भी इमरान खान के समर्थन में भावुक अपील की थी। मियांदाद और मोइन खान जैसे दिग्गजों का आगे आना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान के क्रिकेट समुदाय में अपने पूर्व कप्तान की स्थिति को लेकर गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। अब देखना यह है कि क्या सरकार इन मांगों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया देती है या नहीं।
Pakistani cricketers have also started speaking out in support of Imran Khan. Following Javed Miandad, a video statement by Moin Khan has also emerged. pic.twitter.com/t61l4UYfAN
— MR AB (@ABwahaab133528) August 29, 2026
इमरान के बेटों का इंटरव्यू, लॉर्ड्स टेस्ट पर संकट? पाकिस्तान क्रिकेट में अचानक मचा हड़कंप
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: BJP का कांग्रेस पर पलटवार, दलित कार्ड को बताया महज सियासी ढोंग
पश्चिम बंगाल की मिट्टी ने उगला काला सोना : ONGC की बड़ी कामयाबी से ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
नेपाल बाढ़: दो दिन मलबे में दबी रही नन्ही जान, मौत को मात देकर लौटी बच्ची
आप व्यापार बढ़ाइए, बाकी काम हमारा : जानिए कुमाऊं के कारोबारियों को CM धामी ने क्या भरोसा दिया
मिट्टी का कर्ज चुकाने के बाद IAS का बड़ा फैसला: दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
सपनों की उड़ान: 13 साल की सेवा के बाद IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
टेनिस हॉल ऑफ फेम में रोजर फेडरर का भावुक पल: न्यूपोर्ट में टेनिस के जादूगर को मिला सबसे बड़ा सम्मान
श्रेया घोषाल के नाम हुआ आशा भोसले अवॉर्ड 2026 , भावुक होकर गायिका ने कहा- यह मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद
IIT-IIM से IAS तक का सफर: दिव्या मित्तल ने छोड़ी सरकारी नौकरी, भावुक पोस्ट में बताई वजह