कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India s Got Latent 2) एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शो के दौरान समय और कॉमेडियन शेरोन वर्मा के बीच हुई बातचीत के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुए, मामला कॉमेडी से निकलकर राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया।
क्या हुआ था शो में? शो के दौरान समय रैना ने शेरोन वर्मा के बिहारी बैकग्राउंड और उनके मुंबई आने को लेकर तंज कसा। इसके जवाब में शेरोन ने समय की कश्मीरी पहचान पर टिप्पणी की। शेरोन ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कम से कम अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा है। यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
क्यों भड़के नेता? शेरोन की कश्मीरी पंडितों के विस्थापन से जुड़ी इस टिप्पणी ने आग में घी का काम किया। कई राजनेताओं ने इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जाति या समुदाय के आधार पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी बातें समाज में विभाजन पैदा करती हैं।
राजनीतिक जगत की तीखी प्रतिक्रियाएं शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने सवाल उठाया कि मनोरंजन के नाम पर सीमाओं को क्यों लांघा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और राज्यों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को कॉमेडी का हिस्सा बनाना कतई उचित नहीं है। वहीं, शिवसेना के संजय निरुपम ने भी कश्मीरी पंडितों की त्रासदी का मजाक उड़ाए जाने पर अपनी असहजता जाहिर की।
जम्मू-कश्मीर से भी विरोध के सुर भाजपा विधायक आरएस पठानिया ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत का एक सामूहिक इतिहास और भावना है, जिसे शर्मसार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, पी़डीपी नेता सैयद तजामुल इस्लाम ने भी कश्मीरी पंडितों के सम्मान की बात करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाने जैसी हैं।
कॉमेडी बनाम संवेदनशीलता यह विवाद अब इस सवाल पर आकर टिक गया है कि क्या कॉमेडी की आड़ में किसी भी हद तक जाना सही है? सोशल मीडिया पर यूजर्स भी दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ इसे स्टैंड-अप कॉमेडी का हिस्सा मानकर लाइट लेने की सलाह दे रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे ऐतिहासिक दुखों का अपमान मानकर विरोध जता रहे हैं।
*#WATCH | Jammu, J&K | On Bihari-Kashmiri jokes at comedian Samay Raina s show, BJP MLA RS Pathania says, India has a collective flow, a collective sentiment, India has a history, India has a tradition, and India has a golden future. Mischievous acts like this have previously led… pic.twitter.com/8CCY7DjpKN
— ANI (@ANI) August 29, 2026
बस में चढ़ते ही गिरने वाले थे बुजुर्ग, देवदूत बने क्लीनर की फुर्ती ने बचाई जान
लॉर्ड्स में इंग्लैंड का दबदबा: पाकिस्तान के सामने 357 रनों का पहाड़, तीसरे दिन बारिश का साया
चित्रकूट में प्रलय: मंदाकिनी नदी का 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, जलमग्न हुए रामघाट और दर्जनों गांव
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: लंदन की नौकरी छोड़ देश सेवा में बिताए 13 साल, अब प्रशासनिक सफर को कहा अलविदा
18,600 फीट की ऊंचाई पर मौत को दी मात: भारतीय सेना का जांबाज रेस्क्यू मिशन
मौत के मुंह से सुरक्षित निकली महिला, लेकिन पीछे छूट गया सब कुछ; नेपाल से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान ‘हैंडशेक’ विवाद: क्या फिर दिखेगी वही तल्खी? कोच मजूमदार का आया रिएक्शन
उज्बेकिस्तान की यात्रा पर पीएम मोदी: क्या है वह खजाना जिसकी दुनिया को है दरकार?
नेपाल की तबाही में मददगार बना भारत: DNA टीम से लेकर स्टील ब्रिज तक, भेजी जा रही बड़ी खेप
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: 32 गेंदों में 75 रन ठोक जिम्बाब्वे को किया पस्त