नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 675 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सड़कें और पुल बह जाने से कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के लिए देवदूत बनकर उभरा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में फंसे 108 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, और करीब 50 लोगों से दोबारा संपर्क स्थापित हो गया है। हालांकि, अभी भी 275 से अधिक भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, चीन में फंसे 900 भारतीय सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है।
नेपाल में फंसे भारतीयों और उनके परिजनों की मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने 24/7 हेल्पलाइन शुरू की है। किसी भी आपात स्थिति में आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
भारत ने अब तक वायुसेना के विमानों के जरिए 68.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है, जिसमें दवाएं, खाना, कंबल, पोर्टेबल जनरेटर और हाइजीन किट शामिल हैं। चौथी उड़ान में टनल रेस्क्यू के लिए तकनीकी विशेषज्ञ और अत्याधुनिक उपकरण भेजे गए हैं।
मृतकों की पहचान करना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। भारत ने 19 विशेषज्ञों की 6 फोरेंसिक टीमें नेपाल भेजने का निर्णय लिया है। ये टीमें DNA विश्लेषण के जरिए शवों की पहचान करने में नेपाली अधिकारियों की मदद करेंगी, ताकि परिजनों को उनके अपनों के बारे में जानकारी मिल सके।
टूटे हुए रास्तों को जोड़ने के लिए भारत ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। 230 फीट लंबे सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के पुर्जे लेकर ट्रक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 7 और बेली ब्रिज लगाने की योजना है, जिसके लिए तकनीकी टीमें नेपाल में तैनात की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। भारत ने स्पष्ट किया है कि नेपाल के साथ अपने विशेष संबंधों के चलते, जरूरत पड़ने पर और अधिक मानवीय सहायता भेजी जाएगी।
The 4th flight from 🇮🇳 with 11 tonne assistance is now airborne. The @IAF_MCC C-130 aircraft is carrying:
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 29, 2026
➡️ A Tunnel technical contingent along with equipment for search & rescue operations.
➡️ A team of Forensics experts for DNA analysis along with Forensic equipment.
➡️… pic.twitter.com/XmUJQQ1muJ
कृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 या 5 सितंबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें कब है कन्हैया का जन्मदिन और कब मनेगा नंदोत्सव
हाथरस: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने इमरान राइडर को भेजा जेल
रीवा: ये लोग मार डालेंगे मुझे... नर्स की बदसलूकी और तड़पती रही मां, सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने ली दो जानें
#13 साल का सफर, एक भावुक विदाई: IAS दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
चमत्कार: 48 घंटे मलबे में दबी रही बच्ची, नेपाली सेना ने मौत के मुंह से निकाला बाहर
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके: सरकारी स्कूलों का काला सच देख भड़के सीजेपी संयोजक
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान: जो मुसलमानों के भारत में रहने के खिलाफ है, वह हिंदू नहीं
राहुल गांधी से उपवास तुड़वाना चाहते थे सोनम वांगचुक, आंदोलन की अंदरूनी कलह का किया पर्दाफाश
नेपाल-तिब्बत सीमा पर इनलैंड सुनामी : ग्लेशियर के फटने से 100 किमी के दायरे में तबाही, वैज्ञानिकों के सामने उलझा रहस्य
क्या खत्म हो रहा है 5 दिनों का सब्र? आंकड़ों में देखें टेस्ट क्रिकेट का बदलता मिजाज