इस्लामाबाद: भारत विरोधी आतंकी साजिशों में लंबे समय से सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का एक और बड़ा चेहरा अब दुनिया से मिट गया है। हाफिज सईद का बेहद करीबी और लश्कर कमांडर कारी सईद उर्फ अब्दुल अजीज की पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मस्जिद में नमाज से पहले ढही आतंकी दीवार घटना इस्लामाबाद की कुबा मस्जिद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारी सईद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचा था। उसने अपना बैग एक साथी को सौंपा और वुजू किया। जैसे ही वह मस्जिद के मुख्य हॉल के पास अपनी चप्पल उतारने के लिए नीचे बैठा, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे CPR देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सामने आया CCTV फुटेज इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उसे मस्जिद के भीतर प्रवेश करते और अचानक गिरते हुए देखा गया है। हालांकि, फुटेज में किसी हमले या बाहरी हलचल के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल उसकी मौत का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं है, जिससे यह घटना रहस्य बनी हुई है।
आतंकी नेटवर्क का फाइनेंसर था कारी कारी सईद 1990 के दशक से हाफिज सईद के साथ जुड़ा था। वह लश्कर के शोबा-ए-वारसा-ए-शोहदा विभाग का प्रमुख था। उसका काम भारत में मारे गए आतंकियों के परिवारों तक आर्थिक मदद पहुंचाना और इनका डेटाबेस तैयार करना था। वह दक्षिण पंजाब के मुल्तान, बहावलपुर और डेरा गाजी खान जैसे क्षेत्रों में आतंकियों की भर्ती का भी मुख्य संचालक माना जाता था।
क्या यह कोई साजिश है? कारी सईद की मौत ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान में छिपे कई वांटेड आतंकी संदिग्ध परिस्थितियों में काल के गाल में समा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी साजिश, गोलीबारी या जहर दिए जाने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं।
क्या यह कोई मेडिकल इमरजेंसी थी या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? फिलहाल यह सवाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
Senior Lashkar-e-Taiba cadre Qari Saeed Abdul Aziz died after collapsing at the entrance of Quba Mosque in Islamabad. He had eaten at an undisclosed location before heading to the mosque
— 𝐆𝐞𝐨 𝐆𝐫𝐢𝐝 (@GeoGrid_) August 8, 2026
He responsible for handling the families of LeT terrorists killed in encounters in J&K. pic.twitter.com/1lGYHTNDXr
जब जडेजा बने कुलदीप यादव: गंभीर की हंसी छूटी, वायरल हुआ दिलचस्प वीडियो
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, क्या फिर साथ आएंगे अकाली दल और बीजेपी?
81 की उम्र में प्यार का जुनून: 24 साल के प्रेमी से मिलने सेनेगल पहुंची फ्रांसीसी महिला, वीडियो वायरल
अरिहा पांगाम्बम ने रचा इतिहास: एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को मिला पहला एशियाई स्वर्ण
गुरनूर बराड़ का विस्फोटक अवतार: आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, कोच गंभीर भी हुए कायल
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो : प्रयागराज में राहुल गांधी का युवाओं से सीधा संवाद
UPI यूजर्स की मौज: पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम
पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा: गणेश प्रतिमा भेंट कर साझा की दिल की बात
मैं बाबा बागेश्वर नहीं जो आपका मन पढ़ लूं... IIT दिल्ली में PM मोदी का मजाकिया अंदाज और छात्रों को मंत्र
एक शक, 17 वार और खामोश हो गई ज़िंदगी; बुढ़ाना में गंडासे से नृशंस हत्या