रांची: झारखंड विधानसभा में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा की अगुआई में एनडीए विधायकों ने इसे राज्य के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सदन के वेल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। मरांडी ने मांग की कि सभी विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द किया जाए और पूरे मामले की निगरानी अदालत की देखरेख में सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा, अब कोई समझौता नहीं, यह झारखंड के युवाओं के भविष्य का सवाल है।
सत्ता पक्ष का पलटवार विपक्ष के हंगामे के बीच सत्ता पक्ष भी हमलावर दिखा। मंत्री सुदिव्य कुमार ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उन्हें राज्य की पहली और दूसरी सिविल सेवा परीक्षाओं का इतिहास भी खंगालना चाहिए। सत्ता पक्ष ने पूछा कि उन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर भाजपा के विधायक आज क्यों चुप हैं?
हंगामे के बीच पेश हुआ बजट विपक्ष के शोर-शराबे और भारी विरोध के बावजूद सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा। हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित की और अंततः सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दी।
एसएलबीसी की रिपोर्ट पहली बार पटल पर सदन में पहली बार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की रिपोर्ट रखी गई। वित्त मंत्री ने बताया कि इससे राज्य के सभी सदस्यों को बैंकिंग गतिविधियों और उनके कामकाज की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग तेज सदन के बाहर भी राजनीतिक बयानबाजी गरमाई हुई है। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनसे सतर्क रहने की अपील की। वहीं, भाजपा नेता अमर बाउरी ने जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पर निशाना साधते हुए कहा कि जेपीएससी के मामले पर उनका माइक म्यूट हो गया है। उन्होंने सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी के जेपीएससी सदस्य होने पर भी सवाल खड़े किए।
*हेमंत सरकार में पिछले दिनों जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं हुई हैं, लगभग हर परीक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं चाहे सहायक आचार्य, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT हो या JPSC की 11वीं, 13वीं और अब 14वीं परीक्षा।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 7, 2026
आज छात्र-नौजवान बारिश में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी… pic.twitter.com/mgXSwWVB8S
दिल्ली में आफत की बारिश: सड़क बनीं दरिया, रेंगती दिखी राजधानी
बिहार के अस्पताल का जुगाड़ वायरल: टूटी टांग पर गत्ता बांधकर मरीज को किया रेफर
90 साल की बुजुर्ग महिला का सपना हुआ सच, CM चंद्रबाबू नायडू ने निभाया अपना वादा
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
बेटी की शादी में हुआ बड़ा धोखा, भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का छलका दर्द
कुलदीप यादव का पारा हाई: केएल राहुल के हाथ से फिसला कैच तो मैदान पर ही झलका गुस्सा
चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं : पीएम मोदी का बागी सांसदों को विकास मंत्र
यूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का इस्तीफा
FASTag Annual Pass के नाम पर बड़ा फ्रॉड: कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार? NHAI ने जारी की चेतावनी
रहस्यमयी कुआं: गुजरात में पानी की लहरों ने बढ़ाई हलचल, प्रशासन भी हैरान