पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवादों ने दस्तक दी है। उभरते हुए ऑलराउंडर हमजा नजर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2 साल के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला? हमजा नजर पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड के जरिए वीजा आवेदन करते समय गलत और भ्रामक जानकारी दी थी। जांच में पाया गया कि खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया और वीजा प्रक्रिया के दौरान सच्चाई नहीं बताई। यह खुलासा तब हुआ जब बोर्ड उन्हें बेहतर एक्सपोज़र के लिए विदेश भेजने की तैयारी कर रहा था।
वेस्टइंडीज दौरे की रेस से हुए बाहर हमजा नजर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उभर रहे थे। खबरें तो यह भी थीं कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में चयन की दहलीज पर थे, लेकिन इस विवाद ने उनके करियर की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा दिया।
PCB ने बनाई जांच समिति मामले की गंभीरता को देखते हुए PCB ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति ने सभी साक्ष्यों की बारीकी से समीक्षा की। खिलाड़ी को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया, लेकिन वह बोर्ड को संतुष्ट करने में नाकाम रहे।
बोर्ड का सख्त संदेश PCB ने इस फैसले के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हमजा का व्यवहार पाकिस्तान क्रिकेट के मूल्यों और व्यावसायिकता के मानकों के खिलाफ था।
बोर्ड ने चेतावनी देते हुए कहा, PCB किसी भी ऐसे व्यक्ति को अनुमति नहीं देगा जो बोर्ड या पाकिस्तान क्रिकेट की प्रतिष्ठा धूमिल करे। ईमानदारी और जिम्मेदारी किसी भी खिलाड़ी के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
Hamza Nazar was in PCB’s future plans, Pakistan Cricket Board wanted to groom him by sending him aboard but he submitted the fake documents for visa application.
— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) August 6, 2026
Hence, PCB has banned him for 2 years alongside the penalty of PKR 1M.
Got to feel! 💔 pic.twitter.com/o8LMKBV2Lv
यूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का इस्तीफा
भोपाल की मेहमाननवाज़ी के मुरीद हुए विदेशी डेलीगेट्स, झीलों की नगरी ने जीता ब्रिक्स प्रतिनिधियों का दिल
146 Kmph की रफ्तार का तूफान: कौन है दीपेश देवेंद्रन, जिसने मचाया कोहराम?
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर सैलाब
बबुआ 12 बजे तक सोते थे, 5 बजे जिम जाते थे : सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट: अगस्त के मध्य से शुरू होगा नतीजों का सिलसिला, CBSE ने जारी किया अपडेट
चरखी दादरी कोर्ट के बाहर खूनी खेल: दिनदहाड़े SUV पर बरसाईं गोलियां, 7 लोग घायल
दिल्ली-NCR में आसमानी आफत : भारी बारिश से थमी रफ्तार, जलजमाव और मकान ढहने से हाहाकार
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- यह दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
लग जा गले की धुन पर थिरके फारूक अब्दुल्ला, नेता की गायकी देख दंग रह गए लोग