झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा चरम पर है। सड़कों पर उतरकर अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं के इस मुद्दे पर अब मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मोर्चा खोल दिया है।
‘यह जोमैटो-स्विगी का मुद्दा नहीं है’ कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ‘चुनिंदा सहानुभूति’ रखने वाला नेता करार दिया। उन्होंने राहुल के हालिया जनसंपर्क अभियानों—जैसे मैकेनिकों या डिलीवरी बॉयज से मिलना—पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल उन्हीं जगहों पर जाते हैं जहां उन्हें सुर्खियां मिल सकें।
कंगना ने तीखे शब्दों में कहा, झारखंड के युवा न्याय के लिए सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं पहुंचेंगे। वहां कोई जोमैटो या स्विगी का मुद्दा नहीं है, इसलिए वहां उनकी कैमरा टीम नहीं जाती।
राजनीतिक लाभ के लिए उकसाने का आरोप भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को उकसाना हो या समाज में भ्रम फैलाना हो, तो राहुल गांधी सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।
कंगना ने सवाल किया, जब लाखों छात्रों का भविष्य जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण दांव पर लगा है, तो राहुल गांधी का ‘न्याय का एजेंडा’ गायब क्यों हो जाता है? क्या उनके लिए युवाओं के मुद्दे सिर्फ तभी मायने रखते हैं जब उनसे राजनीतिक फायदा हो?
बढ़ता जा रहा है सियासी पारा झारखंड में जेपीएससी भर्ती विवाद अब एक बड़े सियासी तूफान में बदल चुका है। राज्य सरकार जहां इस मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में है, वहीं कंगना रनौत के इस आक्रामक बयान ने भाजपा के रुख को और अधिक धार दे दी है।
यह साफ है कि युवाओं के रोजगार और परीक्षाओं में पारदर्शिता का मुद्दा आगामी चुनावों में सबसे बड़ा हथियार बनने जा रहा है। कंगना की इस टिप्पणी ने कांग्रेस के युवा हितैषी दावों पर बड़ा सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH | दिल्ली | भाजपा सांसद कंगना रनौत ने झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में जारी छात्र आंदोलन पर कहा, हमारे जेन-जी बच्चे वाकई में कई तरीके की पीड़ा सहन कर रहे हैं। ये कई दशकों से जारी है...हर जगह इसी तरह की स्थितियां बनी हुई हैं लेकिन… pic.twitter.com/8OURxvMNyz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
ऊर्जा संकट से जूझ रहा बांग्लादेश: भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल की मदद
कांवड़ियों पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान: शिवभक्तों को बताए आतंकवादी
घर खरीदना नामुमकिन हुआ तो लग्जरी सामान पर लुटा रहे पैसे, एक युवा की आपबीती बनी चर्चा
क्या केंद्र सरकार के आगे झुक गई Meta? अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप
झारखंड छात्र आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन: CJP चीफ अभिजीत दीपके का ऐलान, जरूरत पड़ी तो रांची आऊंगा
भारी बारिश का कहर: गुरुग्राम में पुलिस की अपील, दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
गौतम गंभीर का जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस पर भरोसा: श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी को मिला बड़ा मौका
महिला एशिया कप 2026: 5 सितंबर को दुबई में होगा भारत-पाक का महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
हम राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं : राहुल गांधी संग मुलाकात के बाद नरम पड़े किरेन रिजिजू
उद्घाटन के 13 दिन बाद ही उखड़ गई नई सड़क: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल हुआ टोल-फ्री