तमिलनाडु की सियासत में बुधवार (5 अगस्त, 2026) का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन द्वारा पेश किए गए इस बजट में AI तकनीक और सुरक्षा क्षेत्र पर जोर दिया गया, वहीं महिलाओं के लिए भी खास ऐलान किए गए। लेकिन, बजट आते ही पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इसे जोरदार निशाने पर ले लिया।
रील्स सीएम पर स्टालिन का तंज पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोशल मीडिया पर इस बजट को बेकार करार दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि, अगर इस बजट को रील्स सीएम की भाषा में समझाएं, तो जनता को उम्मीद थी कि यह ब्लास्ट होगा, लेकिन यह पूरी तरह से वेस्ट साबित हुआ है। स्टालिन ने साफ कहा कि यह बजट केवल द्रविड़ मॉडल की पुरानी योजनाओं का एक हल्का रीमेक वर्जन है।
चुनावी वादों से पलटने का आरोप स्टालिन ने निशाना साधते हुए कहा कि विजय सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरी तरह भुला दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह, बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपये की मदद, 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और किसानों के कर्ज माफी के बड़े वादे किए गए थे। बजट में इन वादों का कहीं कोई जिक्र न होना जनता के साथ धोखाधड़ी है।
महंगाई और किसानों की अनदेखी विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि इस बजट में आम आदमी की असल समस्याओं के लिए कोई जगह नहीं है। स्टालिन ने कहा कि राज्य में बिजली की कीमतों और बढ़ती महंगाई से जनता जूझ रही है, लेकिन सरकार ने इसे सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। न ही कोई दीर्घकालिक विजन वाली योजना सामने आई है।
क्या है बजट में खास? तमाम आलोचनाओं के बीच, विजय सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा घोषित किया है। सरकार ने बजट में महिलाओं को सोने का सिक्का देने जैसी लोकलुभावन घोषणाओं को शामिल किया है, जिसका उद्देश्य जनता के बीच अपनी पैठ बनाना है। हालांकि, स्टालिन की तीखी टिप्पणी ने सरकार की शुरुआत को ही घेरे में ले लिया है। अब देखना यह होगा कि विजय सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है।
இன்று சட்டமன்றத்தில் வாசிக்கப்பட்ட #TNBudget2026 பற்றி Reels CM-க்குப் புரியும் மொழியில் சொல்ல வேண்டுமென்றால்,
— M.K.Stalin (@mkstalin) August 5, 2026
Blast Blast -ஆக இருக்கும் என எதிர்பார்த்த மக்களுக்கு, ‘Waste Waste எனச் சொல்லும்படிதான் இருக்கு!
அதுமட்டுமல்ல, இது #DravidianModel-அரசின் திட்டங்களின் Remake… pic.twitter.com/5PxxbNlKbL
IPL की चमक, इंटरनेशनल की चुनौती: अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी नसीहत
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और नया फॉर्मेट समझें
दिल्ली से छलका शेख हसीना का दर्द: मेरे सपनों का बांग्लादेश नहीं रहा, अपनों को खोने का गम है
क्रिकेट में ऐसा फुटबॉल रन आउट कभी नहीं देखा होगा: हताशा में मारी लात और पलक झपकते ही बदल गई किस्मत!
आपने हमें मोहनदास दिए, हमने आपको महात्मा दिया : अफ्रीका दिवस पर जयशंकर ने याद किए गहरे रिश्ते
केरल का असली हीरो : किसान को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट देने वाले रेस्क्यू वॉलंटियर की मौत
45 की उम्र में भी बरकरार है माही का जलवा, KTM 390 Duke पर रेस ट्रैक पर दौड़ते दिखे धोनी
संसद का अपमान कर रही सरकार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब दें: मल्लिकार्जुन खड़गे
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल: क्वालिफायर की तारीखें तय, जानें कैसे होगा 14 टीमों का चुनाव
गूंगी गुड़िया विवाद: सुनेत्रा पवार का कांग्रेस को दो-टूक जवाब, कहा- वक्त आने पर दूंगी करारा जवाब