मानसून सत्र के दौरान संसद में जारी गतिरोध गहराता जा रहा है। विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है, जो संसदीय मर्यादा के खिलाफ है।
सदन में आएं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग की है। खड़गे ने कहा, हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में आएं। हम चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वे चर्चा से बच रहे हैं। अगर वे सदन में नहीं आते और बाहर बयान देते हैं, तो यह संसद का सीधा अपमान है।
विपक्ष का संसद परिसर में मार्च अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। यह मार्च प्रेरणा स्थल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर संसद के मकर द्वार तक गया। इस दौरान सांसदों के हाथों में अमित शाह, जवाब दो लिखे बैनर नजर आए।
यह लोकतंत्र है, राज दरबार नहीं मार्च में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सत्ता पक्ष की जनता के प्रति जवाबदेही होती है। यदि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है, आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यह देश तानाशाही या राज दरबार नहीं है, बल्कि एक लोकतंत्र है।
विपक्षी विरोध के बीच विधेयक पारित एक तरफ जहां विपक्षी दलों का हंगामा जारी है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विधायी कामकाज को आगे बढ़ाया है। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है। लोकसभा के बाद अब यह बिल संसद के दोनों सदनों से मंजूरी पा चुका है।
*#WATCH | Delhi | LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge says, The demand is that the Prime Minister should come to the House, and the Home Minister should also come to the House and make a statement. If a discussion takes place, we are ready to participate. Only through discussion… https://t.co/pW4Z2ho1t9 pic.twitter.com/MGFRrK3D8V
— ANI (@ANI) August 5, 2026
राहुल गांधी के साथ मंच पर आईं पोस्टर गर्ल रिया, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
गूंगी गुड़िया विवाद: सुनेत्रा पवार का कांग्रेस को दो-टूक जवाब, कहा- वक्त आने पर दूंगी करारा जवाब
शिक्षामित्रों के भविष्य पर बदजुबानी : योगी का अखिलेश पर तीखा पलटवार, गिनाईं उपलब्धियां
झारखंड: मासूम से दुष्कर्म का बदला ग्रामीणों ने ली जान, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दिवाली धमाके के लिए हो जाइए तैयार!
सीतापुर के सरकारी स्कूल में परोसा पानी वाली सब्जी और जली रोटियां , मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
अश्वत्थामा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत नहीं रहे, निजी जिंदगी में झेले थे बड़े उतार-चढ़ाव
शेख हसीना का साथ देना पड़ा भारी: क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला
दुबई के जेबेल अली में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार; जांच जारी
राहुल गांधी का बड़ा बयान: छात्रों को माफी मांगने की जरूरत नहीं, उन्होंने देश को बचाया है