दिल्ली: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान अचानक भीषण टर्बुलेंस (हवा के तेज झटके) की चपेट में आ गया। इस घटना में विमान के अंदर का माहौल डरावना हो गया और विमान चंद पलों के लिए करीब 300 फीट नीचे गिर गया।
14 लोग हुए घायल इस हादसे में कुल 14 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। एयरलाइन के मुताबिक, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई।
क्या हुआ था उस वक्त? पायलट के अनुसार, उड़ान के दौरान तेज हवा के बहाव के कारण विमान को अचानक झटके लगे और वह 300 फीट तक नीचे चला गया। एयरलाइन का कहना है कि यह एक प्राकृतिक घटना थी जो टर्बुलेंस के दौरान हुई। फ्लाइट सुबह 8:25 बजे फुकेत से निकली और 11:50 बजे दिल्ली पहुंची।
यात्रियों की आपबीती: नींद में थे और अचानक... एक यात्री ने घटना का खौफनाक अनुभव साझा करते हुए बताया कि उड़ान के करीब डेढ़ घंटे बाद ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक विमान के हिलने से अफरातफरी मच गई। यात्री ने बताया, विमान अचानक रुक गया और झटके खाने लगा। यह स्थिति 2-3 मिनट तक बनी रही।
एयर इंडिया का बयान एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्री व क्रू सदस्य विमान से बाहर निकल चुके हैं। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, घायल यात्रियों ने इस स्थिति को लेकर एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और आगे की कार्रवाई की मांग की है।
#WATCH | Delhi: Several passengers injured after Air India flight encounters severe air turbulence while travelling from Phuket to Delhi pic.twitter.com/OM1lXKRKcm
— ANI (@ANI) August 4, 2026
उनके बिना क्रिकेट उबाऊ है : पूर्व अंपायर ने विराट कोहली के आक्रामक अंदाज को लेकर दिया बड़ा बयान
8000mAh बैटरी और Gorilla Glass 7i का दम, POCO M8 Power भारत में लॉन्च: जानें कीमत और फीचर्स
हम सो रहे थे... तभी फ्लाइट मुड़ी और सब हवा में उछल गए , एयर इंडिया यात्री ने सुनाई खौफनाक कहानी
एयरपोर्ट बना पिकनिक स्पॉट: फव्वारे में नहाते और गमले चुराते दिखे लोग, वायरल वीडियो ने जगाई सिविक सेंस पर बहस
एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा में उछले यात्री: 300 फीट नीचे गिरा विमान, सरकार ने दिए जांच के आदेश
बांकीपुर हार के बाद दिल्ली में हलचल: नीतीश-मोदी की मुलाकात में क्या हुई बात?
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत: प्रियंका गांधी का बड़ा दावा- भाजपा से ऊब चुकी है जनता
क्या आपकी पसंदीदा व्हिस्की और रम पर लग गया बैन? FSSAI की बड़ी कार्रवाई से मची हलचल
वफादारी की खातिर दी जान: कोबरा से भिड़ा टॉमी , कुत्ते की शहादत पर छलके लोगों के आंसू
ये मौसमी मेंढक हैं... : इथेनॉल मुद्दे पर संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर तीखा हमला