लॉकअप 2 का फिनाले अब बेहद करीब है और शो में एक ऐसा ड्रामा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिनाले से ठीक पहले मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट डाला जिसने बाजी पूरी तरह पलट दी है।
श्रेया की चाल पर हर्षद का भारी दांव बीते एपिसोड में श्रेया कालरा को एक विशेष पावर मिली थी, जिसके तहत उन्होंने शिवांगी जोशी को शो से बेघर कर दिया। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी को बचाने के लिए खुद को कुर्बान करने का फैसला किया।
हर्षद ने अपने गेम की बाजी पलटते हुए खुद को इविक्ट कर लिया और शिवांगी जोशी को फिनाले में जगह दिला दी। हर्षद के इस फैसले से घर के सभी सदस्य दंग रह गए और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन हर्षद अपने फैसले पर अडिग रहे।
शिवांगी का फूटा गुस्सा अपने दोस्त को शो से जाते देख शिवांगी जोशी बुरी तरह टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान जब आकांक्षा चमोला ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो शिवांगी का गुस्सा उन पर भी निकल गया। शिवांगी का मानना था कि आकांक्षा, श्रेया के गलत गेम प्लान का समर्थन कर रही हैं।
श्रेया पर बरसीं शिवांगी शो के अगले हिस्से में शिवांगी और श्रेया कालरा के बीच जमकर बहस हुई। शिवांगी ने श्रेया के गेम को घटिया बताते हुए कहा, तुम्हें लगता है कि गंदा बोलकर और लोगों को नीचा दिखाकर तुम गेम जीत जाओगी? अगर तुम जीतीं तो मेरा नाम बदल देना।
श्रेया ने किया पलटवार श्रेया कालरा ने भी चुप रहने के बजाय शिवांगी पर निशाना साधा। श्रेया ने तंज कसते हुए कहा, अगर तुम्हारा गेम इतना ही अच्छा था, तो तुम खुद को सैक्रिफाइस क्यों नहीं कर पाईं? तुमने पूरे शो में कुछ नहीं किया।
इस पर शिवांगी ने भी करारा जवाब देते हुए कहा कि श्रेया ने शो में अब तक सिर्फ चिल्लाने के अलावा कुछ नहीं किया है। दोनों के बीच हुई इस तीखी बहस ने घर के माहौल को और भी गरमा दिया है। अब देखना यह है कि फिनाले से पहले यह जंग और कितना रंग दिखाती है।
Shivangi absolutely cooked Shreya Kalra and even exposed her. 😭🤣 She literally said what the audience has been saying since Day 1! Facts only💅🏻 #Lockupp2 pic.twitter.com/fc0NZ1zMg0
— chalhatt (@secret_cloudsss) August 3, 2026
दिल्ली में हुआ ‘गोल्डन गर्ल’ का सम्मान: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने खिलाई मिठाई
AI, ड्रोन और साइबर वॉर: भविष्य के युद्ध के लिए तैयार हो रही भारतीय सेना, शुरू हुआ ‘मेगा कोर्स’
5,000 करोड़ का जमीन घोटाला और 10 साल से अटका किराया: रोहित पवार-आदित्य ठाकरे का SRA पर धावा
25 दिन की भूख हड़ताल करो, फिर इस्तीफा दूंगा - कर्नाटक के गृह मंत्री के बयान पर घमासान
दतिया का गढ़ बचाने में नाकाम रही BJP: हार के बाद मची हलचल, जानिए किसने क्या कहा?
यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, विनेश फोगाट का पलटवार - लड़ाई अभी जारी है
होर्मुज में बारूद की गंध: ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराते ही ईरान ने फिर बढ़ाया तनाव?
सहेली की आंखों के सामने काल बना बिजली का पोल, 3 सेकंड में थम गई 9वीं की छात्रा की सांसें
10 लग्जरी कारें रह गईं पीछे: शेरवानी पहन मेट्रो से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल
दिल्ली में खरगे-राहुल की मुहर: कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार, 20 नए चेहरों में अनुभव और जोश का संगम