बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार को औपचारिक मंजूरी दे दी है। दिल्ली में आलाकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद 20 नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
शपथ ग्रहण आज शाम इस विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 04:05 बजे बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नए मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
अनुभव और नए चेहरों का संतुलन इस पुनर्गठन में पार्टी ने सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है। 20 सदस्यीय सूची में 12 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि 8 अनुभवी नेताओं पर दोबारा भरोसा जताया गया है। कैबिनेट में गायत्री शांतेगौड़ा एकमात्र महिला चेहरा होंगी।
नए दिग्गजों में पी.एम. नरेंद्रस्वामी, डॉ. अजय सिंह और के.एस. बसवंतप्पा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, लक्ष्मण सावदी, बी.जेड. जमीर अहमद खान और संतोष लाड की कैबिनेट में वापसी को एक अहम कदम माना जा रहा है।
नए मंत्रियों की सूची
संवैधानिक पदों पर भी फैसला कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां तय कर दी गई हैं:
चुनौतीपूर्ण काम था चयन मंत्री प्रियांक खरगे ने इस प्रक्रिया पर बात करते हुए कहा कि पार्टी के पास 140 से अधिक योग्य विधायक हैं। हर समुदाय और जिले से सक्षम नेता होने के कारण, केवल 30 मंत्रियों (कुल कैबिनेट) का चयन करना एक बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।
अब इन 20 नए मंत्रियों के जुड़ने के साथ, डी.के. शिवकुमार की सरकार पूरी ताकत के साथ काम करने के लिए तैयार है। यह नया मंत्रिमंडल राज्य में आगामी विकास कार्यों और राजनीतिक संतुलन को साधने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
20 New ministers approved for inclusion into the Government of Karnataka:
— ANI (@ANI) August 3, 2026
PM Narendraswamy
Shivaraj Tangadagi
Rudrappa Lamani
KS Basavanthappa
B Nagendra
T Raghumoorthy
BZ Zameer Ahmed Khan
Rizwan Arshad
Santosh Lad
Madhu Bangarappa
Putturangashetty
Mankala Vaidya
Dr Ajay Singh… pic.twitter.com/UHCO5s2OKu
बीटेक ड्रॉपआउट का जलवा: डिग्री नहीं, स्किल्स के दम पर कमा रहे हैं 95 लाख रुपये सालाना
पुणे में पुलिस वैन का तांडव : बेकाबू गाड़ी ने 7 वाहनों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
IND vs SL: बुमराह बाहर, टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव; इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री
तुम निकलो, मार देंगे : पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, चढ़ावा चोरी के नाटक पर मचा सियासी घमासान
बांकीपुर में प्रशांत किशोर का जलवा: 18,953 वोटों से बीजेपी को हराया, बदल दी बिहार की सियासी तस्वीर
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : पेपर लीक पर राघव चड्ढा का विपक्ष को कड़ा संदेश
जपोरिजिया में रूसी ग्लाइड बम का कहर: रिहायशी इमारत मलबे में तब्दील, एक की मौत और 31 घायल
संसद से सड़क तक INDIA का हुंकार: मोदी सरकार को हर सवाल का देना होगा जवाब
संसद में संग्राम: नियम 267 की जिद और विपक्षी हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
मुझे संघी बनना है, कन्वर्ट होना है : कंगना रनौत का दोटूक जवाब, समाज के ठेकेदारों को दी चेतावनी