दूरदर्शन के सुनहरे दौर में एक ऐसा शो आया था जिसने टेलीविजन की परिभाषा बदल दी थी। न भव्य सेट थे, न कोई काल्पनिक दुनिया और न ही हीरो-विलेन का शोर। साल 1986 में आई सीरीज यात्रा ने सादगी के साथ दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित यह 15 एपिसोड की सीरीज आज भी एक मास्टरपीस मानी जाती है।
ट्रेन ही थी शो की मुख्य किरदार इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका लोकेशन्स का चुनाव था। इसमें ट्रेन सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि एक जीवंत किरदार थी। हर डिब्बे और हर बोगी में एक नई कहानी छिपी होती थी। यात्रा ने दिखाया कि कैसे सफर के दौरान अनजान लोग मिलते हैं, कुछ पल साझा करते हैं और फिर अपनी डगर पर निकल जाते हैं।
असली सफर, असली शूटिंग यात्रा की शूटिंग किसी स्टूडियो में नहीं, बल्कि चलती ट्रेनों में हुई थी। इस शो की टीम ने कन्याकुमारी से जम्मू तवी और जैसलमेर से असम के डूम डूमा तक की वास्तविक यात्रा की। इस दौरान देश के बदलते भूगोल, अलग-अलग संस्कृतियों और आम आदमी की जीवनशैली को बिना किसी बनावटीपन के पर्दे पर उतारा गया।
दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा इस सीरीज की जान इसके मंझे हुए कलाकार थे। ओम पुरी, नीना गुप्ता, इला अरुण, मोहन गोखले और हरीश पटेल जैसे सितारों ने साधारण किरदारों में जान फूंक दी थी। उनकी सहज अभिनय क्षमता ने इस सीरीज को बेहद रियलिस्टिक बना दिया था, जिसके चलते दर्शकों को लगा कि वे अपने आसपास के लोगों को ही स्क्रीन पर देख रहे हैं।
समाज का आईना बनी यात्रा यह शो महज एक मनोरंजन नहीं था, बल्कि उस समय के समाज का कड़वा सच था। इसमें रिश्तों के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ लूटपाट, रेल हादसे, आत्महत्या की कोशिश और यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी बड़ी बेबाकी से दिखाया गया। यह सीरीज समाज की उम्मीदों और संघर्षों का एक सच्चा दस्तावेज थी।
क्यों आज भी खास है यात्रा ? आज के ओटीटी और चकाचौंध भरे दौर में भी यात्रा की गहराई अपनी अलग छाप छोड़ती है। श्याम बेनेगल ने रेलवे के सहयोग से यह साबित कर दिया था कि कहानी कहने के लिए बड़े बजट की नहीं, बल्कि सही नजरिए की जरूरत होती है। यात्रा उस दौर की याद दिलाती है जब टेलीविजन की टीआरपी चमक-दमक से नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली कहानियों से तय होती थी।
*Hidden gem #Yatra (1986) 15 #episodes #TV #series shot on Himsagar Express, #IndianRailways (Kanyakumari-Jammu Tawi) & Tripura Express (Jaisalmer-Guwahati)! #Tales of #train journeys & travelling strangers. Dir. #ShyamBenegal #Cast #OmPuri, Mohan Gokhale, Ila Arun, @Neenagupta001 pic.twitter.com/vovdKNag4J
— Rimina Mohapatra (@riminamohapatra) September 2, 2018
कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं : पेपर लीक पर राघव चड्ढा का विपक्ष को कड़ा संदेश
चलती ट्रेन में जुगाड़ का ऐसा नमूना, जनरल डिब्बे में पंखा लेकर चढ़ा यात्री
संसद में राम मंदिर चंदा नाटक पर सियासी बवाल, रामगोपाल यादव ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को बताया गलत
बीजेपी भी नहीं समझ पाई पीके की ये चाल! कैसे जनसुराज संघर्ष वाहिनी ने बांकीपुर में लिखी ऐतिहासिक जीत की पटकथा
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, पहलवानों ने कहा- लड़ाई अभी बाकी है
ट्रंप का दावा निकला खोखला : ईरान ने बातचीत की खबरों को सिरे से नकारा
पंत के बाद अब किसकी बारी? लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की रेस में ये 3 बड़े नाम सबसे आगे
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बढ़त पर मीसा भारती का बड़ा दावा, कहा- ये BJP की ही जीत है
रामायण का ट्रेलर देख रामानंद सागर के पोते ने दी प्रतिक्रिया, रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठाए सवाल
भारत मां है तो पाकिस्तान मौसी : सनी देओल के बयान ने मचाया बवाल, बंटवारा 1947 के प्रमोशन में दी बड़ी प्रतिक्रिया