नया ऑफलाइन फीचर हुआ जारी जैक डोर्सी के ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप Bitchat ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब यह ऐप इंटरनेट, Google Play Store या GitHub की निर्भरता से पूरी तरह मुक्त हो गया है। कंपनी ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे एंड्रॉयड यूजर्स बिना डेटा खर्च किए एक फोन से दूसरे फोन में सीधे ऐप भेज और इंस्टॉल कर सकते हैं।
सरकारी सख्ती के बीच मिला समाधान यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ रही हैं। हाल ही में भारत सरकार ने GitHub से Bitchat की रिपॉजिटरी को ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे। सरकार का तर्क है कि इस ऐप के जरिए अपराधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है। अब नए ऑफलाइन फीचर के साथ, ऐप को किसी भी केंद्रीय प्लेटफॉर्म से हटाने के बावजूद इसका प्रसार रोकना लगभग असंभव होगा।
कैसे काम करता है इंस्टेंट शेयरिंग ? अब तक Bitchat के लिए APK फाइल डाउनलोड करना जरूरी होता था। लेकिन नए अपडेट के बाद, जिस फोन में Bitchat पहले से मौजूद है, वह ब्लूटूथ या लोकल वाई-फाई के जरिए पास के किसी भी एंड्रॉयड फोन में ऐप भेज सकता है। फाइल रिसीव होते ही दूसरा यूजर बिना इंटरनेट के ही उसे इंस्टॉल कर सकेगा। फिलहाल यह सुविधा केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
बिना सर्वर और इंटरनेट कैसे चलते हैं मैसेज? Bitchat का आर्किटेक्चर WhatsApp या Signal से बिल्कुल अलग है। यह Bluetooth Low Energy (BLE) तकनीक का उपयोग करके आसपास के डिवाइसों के साथ एक मेश नेटवर्क बनाता है। अगर आप किसी को संदेश भेजते हैं, तो वह आसपास के Bitchat यूजर्स के फोन के जरिए एक चेन बनाकर सही व्यक्ति तक डिलीवर हो जाता है। इसमें किसी मोबाइल टावर या इंटरनेट सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।
प्राइवेसी पर पूरा जोर इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें न तो कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होता है और न ही कोई अकाउंट बनाना पड़ता है। यह पूरी तरह से विकेंद्रीकृत (Decentralized) है। मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड होते हैं, जिससे इंटरनेट बंद होने या नेटवर्क ठप पड़ने जैसी आपातकालीन स्थितियों में भी यूजर सुरक्षित तरीके से संवाद कर सकते हैं।
bitchat can now send itself to another android phone with no internet required pic.twitter.com/vCSwhNf2bP
— calle (@callebtc) July 28, 2026
पसंदीदा व्हिस्की और रम पर संकट: FSSAI की बड़ी कार्रवाई, इन मशहूर ब्रांड्स की बिक्री पर लगी रोक
शादी के मंच पर दूल्हे को चुनौती: किसी ने भरी दुल्हन की मांग, तो किसी की हुई जमकर पिटाई!
जेल की कालकोठरी में गुजारी रातें: सलमान खान ने बयां किया अपना सबसे खौफनाक अनुभव
अलायंस में सोहेल खान का रौद्र रूप: दरवाजे पर लात मारकर मचाया बवाल, सलमान की एंट्री से पलटा खेल!
बांकीपुर का महा-उलटफेर : प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप, भाजपा को लगा तगड़ा झटका
पंजाब क्रिकेट में बगावत: उपकप्तान शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी घरेलू टीम, संघ पर लगाए अपमान के आरोप
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर; इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
दिन में कॉलेज, रात में पेट्रोल पंप: एक छात्रा के संघर्ष ने बदली राहगीर की सोच
शेख हसीना की वापसी पर खौफनाक साजिश का साया: ISI और लश्कर के रडार पर पूर्व पीएम?
श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब बनेंगे शुभमन गिल, इस नई T20 लीग में मचाएंगे धमाल