रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण संघर्ष में एक बड़ा मोड़ आ गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रविवार (2 अगस्त, 2026) को घोषणा की है कि कीव की सेना ने रूस की युद्ध क्षमता को पंगु बनाने के लिए उसके मुख्य सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर लंबी दूरी के सटीक हमले किए हैं।
दुश्मन की आर्थिक और सैन्य रीढ़ पर प्रहार जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य उन रूसी ठिकानों को बर्बाद करना है, जो युद्ध को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि ये हमले फ्रंटलाइन से 600 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित रूसी इलाकों में अंजाम दिए गए हैं।
कहां-कहां गिरीं यूक्रेनी मिसाइलें? यूक्रेनी सेना ने शनिवार रात रूस के सारातोव ऑयल रिफाइनरी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एंगेल्स मिलिट्री एयरबेस को निशाना बनाया। इसके अलावा, कालुगा क्षेत्र में ल्यूडिनोव्स्काया ऑयल डिपो पर भी हमला किया गया।
ब्रायंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी योद्धाओं ने उस सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया, जहां से रूसी हमलावर ड्रोन स्टोर और लॉन्च किए जाते थे। जेलेंस्की ने इन हमलों को रूस की आक्रामकता का जवाब बताया।
जंग को वहीं वापस ले जा रहे हैं जहां से शुरू हुई थी यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने रक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा, हम अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को लगातार मजबूत कर रहे हैं। हम इस जंग को वापस उसी जगह ले जा रहे हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक रूस अपनी आक्रामकता नहीं छोड़ता, ये हमले जारी रहेंगे।
सप्ताह भर से भीषण बमबारी जेलेंस्की ने यह भी बताया कि बीते एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन के 16 क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस दौरान रूस ने करीब 1,900 ड्रोन, 1,600 हवाई बम और 144 मिसाइलें दागीं। हाल ही में सुमी पर हुए बमबारी और ब्रोवरी में एक नागरिक की मौत ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
इस नए घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि यूक्रेन अब केवल बचाव की मुद्रा में नहीं है, बल्कि रूस के गहरे भीतरी इलाकों को निशाना बनाकर युद्ध को नई दिशा दे रहा है।
We continue applying our long-range sanctions against Russian facilities that serve the war effort and finance the aggression.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 2, 2026
Last night, in Russia s Saratov, more than 600 kilometers from the front line, two strategic facilities were hit: the Saratov Oil Refinery and the… pic.twitter.com/GjvWrWX0lc
क्या 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ट्रम्प कार्ड होंगे भुवनेश्वर कुमार? जानें क्यों साउथ अफ्रीका में जरूरी है ये स्विंग मास्टर
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 91 गेंदों में जड़े 233 रन, 25 छक्कों से मचाया कोहराम
ताइपे ओपन: 17 साल की तन्वी शर्मा ने तोड़ा 2 दशक का सूखा, भारतीय बैडमिंटन को मिली नई सुपरस्टार
चाहे देश का बंटाधार हो जाए : पीएम मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे पर रोहिणी आचार्य का तीखा प्रहार
असम बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने रणदीप हुड्डा, रेलवे स्टेशन पर बांटी राहत सामग्री
अभिषेक शर्मा का कोहराम: 25 छक्कों की मदद से जड़े 233 रन, टीम का स्कोर पहुंचा 533
पाकिस्तान: शांति रैली में मातम, पुलिस स्टेशन के बाहर फिदायीन हमले में 14 लोगों की मौत
‘मेरी हत्या की साजिश थी, मैं बच गया’: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला
नाना पटोले का शाही अंदाज: कार्यकर्ता ने दूध से धोए पैर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
वतन लौटे कॉमनवेल्थ के सितारे, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोशीला स्वागत