दुनिया के खूंखार बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी से परेशान करने वाले जसप्रीत बुमराह का दिल भी टूट सकता है, यह सुनकर शायद आपको यकीन न हो। लेकिन, यह सच है और इस बार किसी क्रिकेटर ने नहीं, बल्कि उनके नन्हे बेटे अंगद ने उनके दिल को ठेस पहुंचाई है।
बुमराह की पत्नी और प्रेजेंटर संजना गणेशन ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस मजेदार वाकये का खुलासा किया। संजना ने बताया कि कुछ महीने पहले अंगद ने फुटबॉल क्लास जॉइन की थी। प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह अपने बेटे के साथ मौजूद थे।
अंगद ने जैसे ही फुटबॉल को पहली बार किक मारी, उसने अपने पिता से मासूमियत से कह दिया, पापा, मुझे क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल पसंद है। अंगद की यह बात सुनकर बुमराह के होश उड़ गए और उनका दिल टूट सा गया।
संजना ने हंसते हुए बताया कि बुमराह के दिल टूटने की वजह सिर्फ यह नहीं थी कि बेटा क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। असल में, बुमराह ने तुरंत भविष्य का गणित लगा लिया। उन्होंने सोचा कि अगर अंगद फुटबॉल को ही करियर बनाना चाहता है, तो उन्हें सपरिवार यूरोप शिफ्ट होना पड़ेगा, जहां घर बहुत छोटे होते हैं।
संजना ने स्पष्ट किया कि वे फुटबॉल का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन बुमराह की यह फिक्र वाकई में मजेदार थी कि उनका बेटा खेल की दुनिया में कौन सी दिशा चुन रहा है।
फिलहाल बुमराह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। वे आगामी श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें गेंदबाजी न करने की सलाह दी है।
टीम मैनेजमेंट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। खबरों की मानें तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी का नाम चर्चा में है।
When your dad is Jasprit Bumrah, but you prefer football… 😂
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2026
Sanjana Ganesan reveals why Jasprit was left heartbroken over their li l one s new sporting preference! ❤️🩹
Watch the full fun-filled episode of #GenExtraaa now on our YouTube channel! 🔗
#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/Bt7N8emdJJ
रायबरेली का कत्लखाना : प्रेमी को मार फर्श के नीचे गाड़ा, ऊपर बिछा ली चारपाई
ग्रीस में भीषण हादसा: जंगल की आग बुझाते समय आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: 91 गेंदों में जड़े 233 रन, 25 छक्कों से मचाया कोहराम
बांकीपुर उपचुनाव: 3 अगस्त को सम्राट चौधरी का रास्ता साफ , प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
‘मेरी हत्या की साजिश थी, मैं बच गया’: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला
अब ट्रेन का सफर होगा और भी शानदार: रेलवे की ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा में बदलाव
क्या धनुष होंगे राजनीति के अगले ‘थलापति’? ज्योतिष की भविष्यवाणी और बदलते संकेतों ने बढ़ाई हलचल
अस्पताल की कैंटीन में खुली लूट का शोर: 274 का डोसा और 74 की चाय देख भड़के लोग
58 साल का बुड्ढा होने जा रहा राहुल गांधी : रमेश बिधूड़ी का तीखा हमला
ट्रेड की खबरों के बीच तिरुपति पहुंचे हार्दिक पांड्या, नए बाल्ड लुक ने फैंस को किया हैरान