समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान का स्वरूप धारण करने वाले कलाकारों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि चंदा नहीं, बल्कि चढ़ावा है।
सीधे भगवान को भेंट अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह धनराशि सीधे भगवान के स्वरूप को भेंट की जा रही है, ताकि इसे बीच में कोई चंपत न कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दानपेटी के बजाय सीधे जरूरतमंदों की मदद करें।
भाजप पर कलाकारों के अपमान का आरोप सपा प्रमुख ने हाल ही में BJP नेता के रोड शो में हनुमान वेशधारी कलाकार को नचाए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कलाकार की मजबूरी का फायदा उठाया, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं।
कला और कलाकार का सम्मान अखिलेश ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार कलाकारों की प्रतिभा का इस्तेमाल केवल प्रचार के लिए करती है। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर यश भारती सम्मान को फिर शुरू किया जाएगा और विशिष्ट प्रतिभाओं को आजीवन एक लाख रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
प्रमुख आंकड़ों के अनुसार, लखीमपुर खीरी में 758, सीतापुर में 650 और मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में लगभग 500 स्कूल बंद हो चुके हैं। अखिलेश ने कहा कि यह कदम दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर सीधा प्रहार है।
*लखनऊ : BJP अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो में हनुमान वेशधारी कलाकार को नचाया गया था। उसे लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं आई थीं। आज अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में हनुमान वेशधारी कलाकार को बुलाया और कहा कि हम इन्हें सम्मान देते रहेंगे। pic.twitter.com/Q56UGeCEQf
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 2, 2026
जालंधर: मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बसपा में बड़ा एक्शन : मायावती ने आकाश आनंद के ससुर समेत दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला
गोंदिया के दिन बहुरेंगे: 438 करोड़ की विकास योजना को मिली मंजूरी
अब ट्रेन का सफर होगा और भी शानदार: रेलवे की ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा में बदलाव
थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर लेनिन का धमाका: अखिल अक्कीनेनी की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
राम मंदिर चंदा विवाद: FIR के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- क्या चंपत राय पर क्यों नहीं कार्रवाई?
क्या WhatsApp अब आपसे मांगेगा आपकी जन्मतिथि? वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट का जानें पूरा सच
ट्रंप के थूक वाला बयान पड़ा भारी: माफी मांगने पर मजबूर हुआ सुजल, वीडियो वायरल
दिल्ली में पप्पू यादव पर जानलेवा हमला: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से वार, बाल-बाल बचे सांसद
17 साल की तन्वी शर्मा का ऐतिहासिक धमाका: ताइपे ओपन जीतकर रचा इतिहास