अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी लय तलाश रहे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा धमाका किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मैच के दौरान अभिषेक ने मैदान पर रनों की बारिश कर दी।
अमृतसर सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तरन तारन के गेंदबाजों को बुरी तरह धोया। महज 91 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 233 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256.04 का रहा, जो किसी भी प्रारूप में हैरान कर देने वाला है।
अभिषेक ने अपनी पारी में 15 चौके और हैरान कर देने वाले 25 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी का नतीजा यह रहा कि अमृतसर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 533 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
यह पारी अभिषेक के लिए संजीवनी की तरह है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका बल्ला खामोश था। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वे बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, जहां तीन पारियों में वे महज 11 रन ही बना सके थे।
अभिषेक का खराब प्रदर्शन सिर्फ रनों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनके आउट होने के तरीके ने भी टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ाई थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों मैचों में वे ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने थे। कभी वाइड गेंद को छेड़ना, तो कभी खराब फुटवर्क, अभिषेक के आउट होने के तरीके ने उनकी तकनीक पर भी सवाल खड़े किए थे।
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में भी अभिषेक का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा था। अपनी पिछली 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वे सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे। हालांकि, तरन तारन के खिलाफ इस दोहरे शतक ने यह साबित कर दिया है कि अभिषेक की फॉर्म लौट आई है और वे बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं।
*ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
- He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
फ्रेंडशिप डे 2026: सितारों ने कुछ इस अंदाज में याद किए अपने खास दोस्त
बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर: केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, उत्तर भारत में भी बिगड़े हालात
आईने में अपनी ही परछाई देख आपसे बाहर हुआ सांप, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
रोहतास हत्याकांड: नगर परिषद अधिकारी की हत्या पर घिरे लोजपा (रामविलास) विधायक सोनू सिंह
91 गेंद, 25 छक्के और 233 रन: अभिषेक शर्मा का मैदान पर तूफानी प्रहार
यूपी विधानसभा मानसून सत्र: सरकार ने मांगा सहयोग, विपक्ष ने साधा कम अवधि पर निशाना
वतन लौटे कॉमनवेल्थ के सितारे, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोशीला स्वागत
NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के बीच बड़ा बदलाव: दिल्ली हाईकोर्ट ने 138 जजों का किया तबादला
भारी बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल
अभिषेक शर्मा का विस्फोट : 91 गेंदों में 25 छक्के जड़कर ठोके 233 रन, आलोचकों का मुंह किया बंद