स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज आखिरी दिन है। रविवार को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के साथ इन खेलों का समापन हो जाएगा। यह समारोह भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का ध्वज और किंग्स बैटन अहमदाबाद को सौंपा जाएगा।
यह सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि दुनिया 2030 में होने वाले खेलों के भव्य आयोजन की पहली झलक देखेगी। 2030 गेम्स की खास बात यह है कि यह कॉमनवेल्थ गेम्स के 100 साल पूरे होने का जश्न भी होगा।
सांस्कृतिक संगम और सितारों का जमावड़ा क्लोजिंग सेरेमनी में भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम पेश करेगा। मशहूर गायक शंकर महादेवन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी विशेष प्रस्तुतियों के जरिए अहमदाबाद 2030 का परिचय देंगे।
वहीं, भारतीय सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और स्कॉटलैंड के बैगपाइप कलाकार रॉस ऐंसली की जुगलबंदी इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। इनके अलावा सिंपल माइंड्स, डेल्टा गुड्रेम और अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से इस शाम को यादगार बनाएंगे।
कब और कहां देखें लाइव? यह भव्य समारोह स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित OVO हाइड्रो एरीना में आयोजित किया जाएगा।
पदक तालिका पर नजर जहां एक ओर पूरी दुनिया की निगाहें क्लोजिंग सेरेमनी पर टिकी हैं, वहीं भारतीय एथलीटों की कोशिश अपने 39 पदकों के आंकड़े को अंतिम दिन और बेहतर बनाने की होगी। भारत के लिए यह गेम्स खेल और कूटनीति, दोनों ही नजरियों से ऐतिहासिक रहे हैं।
𝐆𝐥𝐚𝐬𝐠𝐨𝐰 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐨𝐟𝐟. 𝐀𝐦𝐝𝐚𝐯𝐚𝐝 𝐬𝐚𝐲𝐬 𝐡𝐞𝐥𝐥𝐨. ✨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2026
Celebrate the memories, the champions, and witness the Commonwealth Games flag make its historic journey from Glasgow to Amdavad, host of the landmark 2030 Centenary Games.
Watch the Closing Ceremony,… pic.twitter.com/vE1kkzXEcF
CWG 2026: अंतिम दिन पदकों की हैट्रिक पर नजर, भारत के लिए गौरवशाली समापन की तैयारी
रिटेल वॉर: यूक्रेन की दिग्गज कंपनी रोजेटका के वेयरहाउस पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 1 की मौत
असम बाढ़: मदद को आगे आए रणदीप हुड्डा, पीड़ितों के लिए की दिल छू लेने वाली अपील
मंत्री के सामने ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, दफ्तर के बाबू ने मांगे 50 हजार; फिर जो हुआ वह वायरल
केरल में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से 8 की मौत, जलमग्न हुए कई शहर
सब खत्म हो गया था , PM मोदी को अपशब्द कहने वाली 15 साल की छात्रा का छलका दर्द, अब मिल रही ऐसी धमकियां
25 छक्के, 15 चौके: अभिषेक शर्मा का रौद्र रूप, 91 गेंदों में कूट डाले 233 रन
भूपेश बघेल के सामने कांग्रेस में भीषण घमासान : वड़िंग बनाम चन्नी गुट की जंग से कांपा बरनाला
रूस की धरती पर यूक्रेन का विनाशकारी प्रहार: एयरबेस और तेल रिफाइनरी धू-धू कर जलीं
मौत के मुंह से बाल-बाल बचे बाइक सवार: रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल CCTV वीडियो