आसिम मुनीर राष्ट्रपति और मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री? पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की आहट!
News Image

पाकिस्तान एक बार फिर गहरे राजनीतिक और सुरक्षा संकट की चपेट में है। देश में आर्थिक बदहाली, बलूचिस्तान में विद्रोह और विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है—क्या पाकिस्तान में एक और तख्तापलट होने जा रहा है?

इस्लामाबाद बना कंटेनर सिटी

राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शनों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर को पूरी तरह सील कर दिया है। मुख्य मार्गों और हाईवे पर भारी कंटेनर लगा दिए गए हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अपनी ही जनता के खिलाफ राजधानी को लॉक करना सरकार की मजबूती नहीं, बल्कि गहराता डर दर्शाता है।

सत्ता का नया गेम प्लान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्टों के अनुसार, आईएसआई (ISI) की एक हालिया बैठक में मौजूदा राजनीतिक ढांचे को बदलने का निर्णय लिया गया है। दावों के मुताबिक, जनरल आसिम मुनीर देश के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं, जबकि मोहसिन नकवी को प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपी जा सकती है।

इस योजना के तहत, 28वें और 29वें संवैधानिक संशोधनों को बलपूर्वक पारित कराने की भी तैयारी है। हालांकि, इन दावों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस्लामाबाद की सियासी गलियारों में इसे लेकर हलचल तेज है।

देश के हर कोने में सुलगता आक्रोश

पाकिस्तान केवल राजनीतिक अस्थिरता ही नहीं, बल्कि आंतरिक विद्रोहों से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले दो महीनों से विरोध की आग धधक रही है, जिसमें 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। वहीं, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा सुरक्षा चौकियों पर कब्जा और कराची में बढ़ती गैंगवार ने सेना की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शहबाज सरकार का गेम ओवर ?

विशेषज्ञों का मानना है कि संघीय गठबंधन सरकार पूरी तरह बेअसर हो चुकी है। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि सेना अब परदे के पीछे से पूरी कमान अपने हाथों में लेने के लिए डू एंड डाई (करो या मरो) की स्थिति में है। माना जा रहा है कि मौजूदा गठबंधन के पास अब बहुत कम समय बचा है।

क्या इमरान खान जैसा दोहराया जाएगा इतिहास?

पाकिस्तान में तख्तापलट की चर्चाओं के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निष्कासन की यादें ताजा हो गई हैं। अमेरिकी रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि इमरान खान को हटाने की स्क्रिप्ट पाकिस्तानी सेना और विदेशी हस्तक्षेप का मिला-जुला परिणाम थी।

अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान की फौज एक बार फिर उसी पुरानी स्क्रिप्ट को दोहराने जा रही है, या देश किसी और दिशा में बढ़ने वाला है। फिलहाल, जमीनी हालात सरकार और सेना दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या ‘लॉकअप 2’ स्क्रिप्टेड है? यूट्यूबर आरुष भोला के खुलासे से मचा हड़कंप

Story 1

IPL ट्रेड की अटकलों के बीच तिरुपति पहुंचे हार्दिक पंड्या, नए ‘गंजे लुक’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Story 1

ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा: एक ही दिन में जीते 5 स्वर्ण, रचा इतिहास

Story 1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 5000 मीटर दौड़ में जीता पहला ब्रॉन्ज मेडल

Story 1

ग्लासगो की विदाई और अहमदाबाद का आगाज़: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य समापन आज

Story 1

तिरुपति में हार्दिक पांड्या का नया अवतार : सिर मुंडवाकर गर्लफ्रेंड संग पहुंचे दर्शन को

Story 1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: शॉट पुट में भारत का दबदबा, सोमन राणा को गोल्ड और शुभम जुयाल को सिल्वर

Story 1

तसलीमा नसरीन के मंच पर जॉय गोस्वामी का आना पड़ा भारी: कोलकाता में हंगामे से गूंजा हॉल

Story 1

CWG 2026: एक दिन में 16 पदकों की बारिश, भारत ने पदक तालिका में भरी ऊंची उड़ान

Story 1

IIT की किताबें छोड़ीं, रिंग में बरसाए घूंसे: कोटा की अरुंधति का गोल्डन सफर