भूकंप का केंद्र दिल्ली का उत्तरी जिला रविवार (2 अगस्त) की सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 4 बजकर 14 मिनट पर धरती अचानक डोल उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई।
जमीन से महज 8 किमी गहराई पर केंद्र भूकंप का केंद्र दिल्ली का उत्तरी जिला था। इसका अक्षांश 28.721 और देशांतर 76.957 था। भूकंप जमीन से केवल 8 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। कम तीव्रता के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
गहरी नींद में थे लोग भूकंप का समय सुबह बहुत जल्दी होने के कारण, राजधानी के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। झटकों की तीव्रता कम होने की वजह से बहुत कम लोगों को ही इसका अहसास हुआ। बड़ी संख्या में लोगों को तो भूकंप आने का पता तक नहीं चला।
क्यों बार-बार कांप रही है दिल्ली? दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। इससे पहले 27 जून को अफगानिस्तान केंद्रित 6.2 तीव्रता का भूकंप दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली सिस्मिक जोन-IV (Seismic Zone IV) में आती है, जो इसे भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील और उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बनाता है।
दिल्ली के नीचे मौजूद हैं खतरनाक फॉल्ट लाइन नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के नीचे तीन सक्रिय फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं: दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट लाइन, मथुरा फॉल्ट लाइन और सोहना फॉल्ट लाइन। यही कारण है कि इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप के केंद्र बनते हैं और झटके महसूस किए जाते हैं।
*EQ of M: 2.9, On: 02/08/2026 04:14:01 IST, Lat: 28.721 N, Long: 76.957 E, Depth: 8 Km, Location: North District, Delhi.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 1, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/zY2wLZ1Sqi
ईरान के बदले तेवर और ट्रंप का अचानक यू-टर्न: क्या टल गया मध्य-पूर्व में महायुद्ध?
क्या भारत में बदलेंगे WhatsApp के नियम? यूजर्स से मांगी जा रही डेट ऑफ बर्थ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मुक्केबाजी के रिंग में भारत का ऐतिहासिक पंच , 7 गोल्ड के साथ रचा नया इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: साक्षी चौधरी का रिंग में दबदबा, इंग्लैंड की बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड
पेरू में भयावह विमान हादसा: नाज्का लाइंस देखने निकले 13 पर्यटकों की मौत
अल्ट्रासाउंड में पिता की आवाज सुनते ही मुस्कुरा उठी अजन्मी बच्ची, वीडियो ने लोगों का दिल जीता
पीएम मोदी आप फेल हो गए : देखिए क्यों शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री को कहा नाकाम
जबलपुर का कायाकल्प: मेट्रोपॉलिटन सिटी से लेकर एम्स जैसी यूनिवर्सिटी तक, सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं
ब्रॉड पीक पर मौत का तांडव: हिमस्खलन में दबे निर्मल पुर्जा समेत 10 पर्वतारोही
कुलगाम में दहला आतंकियों का खौफ: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या से मचा कोहराम