ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में साक्षी चौधरी ने मेजबान इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
साक्षी का रिंग पर पूरा नियंत्रण मुकाबले की शुरुआत से ही साक्षी ने अपना दबदबा बनाए रखा। पहले राउंड में पांचों जजों ने साक्षी के पक्ष में फैसला सुनाया। हालांकि दूसरे राउंड में रूबी व्हाइट ने वापसी की कोशिश की, लेकिन साक्षी की सटीक काउंटर पंचिंग और मजबूत डिफेंस के सामने उनकी एक न चली। तीसरे राउंड में भी साक्षी ने अपनी लय बरकरार रखी और सर्वसम्मत फैसले से गोल्ड सुरक्षित किया।
भिवानी में जश्न का माहौल साक्षी की इस जीत के बाद उनके पैतृक घर (भिवानी, हरियाणा) में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उनकी मां शीला ने इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताते हुए अपनी बेटी और उनके कोच की कड़ी मेहनत को इसका श्रेय दिया है।
बॉक्सिंग में भारत की स्वर्णिम हैट्रिक कॉमनवेल्थ गेम्स का शनिवार का दिन भारतीय बॉक्सिंग के लिए बेहद खास रहा। साक्षी के अलावा, प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लैंबोरिया ने 57 किग्रा इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
हालांकि, इस शानदार दिन में जादुमणि सिंह को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत की बेटियों का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों के लिए बड़ी उम्मीदें जगा रहा है।
*#WATCH | Bhiwani, Haryana | Family members of Indian boxer Sakshi Chaudhary celebrate after she clinched the gold medal in the Women s 51kg category at the Commonwealth Games pic.twitter.com/yU1xN1yUNL
— ANI (@ANI) August 1, 2026
पिता की आंखों के सामने दम तोड़ गया 21 साल का बेटा, एंबुलेंस में खत्म हो गई थी ऑक्सीजन!
मानसून का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
क्या स्टेटहुड की मांग से घबराते हैं आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने कुलगाम हमले पर उठाए गंभीर सवाल
काफिर कहने पर भड़कीं अंबरीन जैदी, माता की चौकी की फोटो शेयर कर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब
क्या PM मोदी ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को दी धमकी? जानिए क्या है वायरल डीपफेक वीडियो का सच
Gen Z के बाद अब Gen Alpha की हुंकार: स्कूल में जड़ा ताला, CEO के दफ्तर में बोला धावा
संसद में हंगामे पर सायोनी घोष का तीखा प्रहार: टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद
पीएम मोदी से माफी की मांग: अभिजीत दीपके का सीधा हमला, जंतर-मंतर की हिंसा पर उठाए गंभीर सवाल
आंध्र प्रदेश को मिला ₹17,900 करोड़ का तोहफा: नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पहला सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू
अलर्ट: सन फार्मा ने बाजार से वापस मंगाए कई लोकप्रिय आई ड्रॉप्स, जानें कहीं आपकी दवा भी तो इसमें शामिल नहीं?