अमेरिका के इडाहो स्टेट से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ट्विन फॉल्स शहर के एक व्यस्त शॉपिंग मॉल में शनिवार दोपहर अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
रेस्टोरेंट के पास मचा तांडव गोलीबारी की यह घटना मॉल के अंदर स्थित इन-एन-आउट बर्गर रेस्टोरेंट के पास हुई। हमलावर ने पहले मॉल की पार्किंग से फायरिंग शुरू की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर एआर-स्टाइल (AR-style) की राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा है और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस चीफ मैथ्यू हिक्स के अनुसार, जब हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा गया, तो उसने पुलिस पर भी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया। फिलहाल पुलिस मृतक हमलावर की पहचान और इस खूनी खेल के पीछे के मकसद को खंगालने में लगी है।
इलाका सील, सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शॉपिंग मॉल को सील कर दिया गया है। आसपास की सड़कों और नजदीक बने एक पुल को भी एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य संदिग्ध वहां मौजूद न हो।
अमेरिका में फिर मास शूटिंग का साया इडाहो का ट्विन फॉल्स शहर, जहां की आबादी करीब 56,000 है, अब अमेरिका में लगातार हो रही मास शूटिंग की घटनाओं की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में गन कल्चर और सार्वजनिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
WATCH: Video reportedly shows one of the two believed suspects opening fire with what appears to be an AR-style rifle in a parking lot in Twin Falls, Idaho. No word on casualties. pic.twitter.com/eBo3zagILN
— Scope Report (@ScopeReport_) August 1, 2026
वंदे भारत की तारीफ पर घिरे सोनम वांगचुक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
स्पेन का स्यूटा : एक छोटा शहर जहाँ पहुंचने की होड़ में जा रही हैं जानें, आखिर क्या है यह जगह?
दिल्ली-NCR के वायरल वीडियो: माफीनामे से लेकर नाले में कूदने तक, चर्चा में रहे ये 4 मामले
हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद फिर चर्चा में नताशा स्टेनकोविक, एलेक्जेंडर के साथ वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
अलर्ट: सन फार्मा ने बाजार से वापस मंगाए कई लोकप्रिय आई ड्रॉप्स, जानें कहीं आपकी दवा भी तो इसमें शामिल नहीं?
भारी-भरकम सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति: BPCL लाया 10 किलो का स्मार्ट फाइबर सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी
दिल्ली में सुबह-सुबह कांपी धरती, राजधानी के उत्तरी हिस्से में महसूस किए गए भूकंप के झटके
सनातन पर महाभारत : पप्पू यादव का पलटवार, बोले- एक लाख बार गर्दन कटाने को तैयार
# कॉकरोच जनता पार्टी के फंड और विदेशी शिक्षा पर उठे सवाल: जांच की मांग से गरमाई राजनीति
भारी बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल