मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को के बीचों-बीच स्थित एक लोकप्रिय इटैलियन रेस्टोरेंट में शनिवार रात बड़ा धमाका हुआ। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
धमाके की भयावहता घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 8 बजे कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर स्थित बाल्जी रोसी रेस्टोरेंट के पास हुई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बम ले जा रही महिला, रेस्टोरेंट के एक सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई।
गैस सिलेंडर नहीं, साजिश का खुलासा शुरुआत में इसे गैस सिलेंडर का धमाका माना जा रहा था, लेकिन जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक होममेड बम था जिसे एक महिला लेकर आई थी। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और रूसी एंटी-टेररिज्म कमेटी की टीमें जांच में जुटी हैं।
रिमोट से धमाके की आशंका सूत्रों का दावा है कि इस बम को रिमोट कंट्रोल के जरिए उड़ाया गया था। यह भी संभावना जताई जा रही है कि बम ले जाने वाली महिला को शायद इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके पास विस्फोटक है। माना जा रहा है कि इसका निशाना रेस्टोरेंट की समर टेरेस पर मौजूद मेहमान थे।
बड़ा हादसा टला गनीमत रही कि शनिवार को रेस्टोरेंट में एक प्राइवेट इवेंट चल रहा था, जिसके कारण इसे आम जनता के लिए बंद रखा गया था। यदि रेस्टोरेंट में आम भीड़ होती, तो मरने वालों का आंकड़ा काफी अधिक हो सकता था।
जांच जारी घायल हुए 21 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पूरा इलाका सील कर दिया गया है और रूसी जांच एजेंसियां घटना के हर पहलू की बारिकी से पड़ताल कर रही हैं।
Reuters reports - A homemade bomb carried by a woman killed three people and injured at least 21 in an explosion near an upscale restaurant in central Moscow on Saturday evening, the authorities said. Russia s Anti-Terrorism Committee said that an unidentified woman had tried to… https://t.co/CoID73AYsj pic.twitter.com/liNw09wL9x
— ANI (@ANI) August 1, 2026
भारत ने रचा इतिहास: सफदरजंग अस्पताल में हुई दुनिया की पहली रोबोटिक हार्ट वाल्व सर्जरी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अरुंधति का गोल्डन पंच , भारत की झोली में आए 35 पदक
लॉक अप 2 से बाहर हुईं पामेला और आकांक्षा, एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा ने खोला कास्टिंग काउच का काला सच
बहुत बर्बाद हुआ करियर, अब और नहीं : रांची में छात्रों का आर-पार का आंदोलन, ठप पड़ी व्यवस्था के खिलाफ फूटा गुस्सा
माफी ने बदली जिंदगी: प्रधानमंत्री मोदी के प्रति छात्रा की मां का छलका दर्द और आभार
क्या भारत में बदलेंगे WhatsApp के नियम? यूजर्स से मांगी जा रही डेट ऑफ बर्थ
मानसून का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
नशे के जाल से बचें, देश के विकास में जुटें: Gen-Z को PM मोदी का गुरुमंत्र
भारी बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला: सुनवाई करने वाली जज का तबादला, अब अजय गुप्ता संभालेंगे कमान