लॉक अप सीजन 2 इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट वरुण यादव (उर्फ लैला) के दोस्त और इन्फ्लुएंसर आरुष भोला ने जेल के अंदर से एक व्लॉग शेयर किया है, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है।
आरुष ने कैमरे पर पकड़ी स्क्रिप्ट ? आरुष भोला ने अपने व्लॉग लॉक अप के घर के अंदर में शो के सेट का एक हिस्सा दिखाया। इस दौरान उन्होंने एक क्रू मेंबर की ओर कैमरा घुमाया, जिसके हाथ में कागजों का बंडल था। मजाक-मजाक में आरुष ने कहा, भाई, मुझे अगले 6 दिनों की स्क्रिप्ट मिल गई है। मैं सबको बता दूंगा।
क्रू मेंबर का मजाकिया जवाब आरुष की बात सुनकर वहां मौजूद क्रू मेंबर ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, यह बात बाहर जाकर किसी को नहीं बतानी है। आरुष ने हंसते हुए जवाब दिया, हां, यह बात सिर्फ आपके, मेरे और यूट्यूब के बीच है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई पूरा शो पहले से तय स्क्रिप्ट के आधार पर चल रहा है।
फैंस के बीच उलझन वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर (X) पर फैंस सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने पूछा है, क्या यह सच है? तो क्या पिछला पूरा हफ्ता स्क्रिप्टेड था? वीडियो में दिख रहे क्रू मेंबर और आरुष की बातचीत ने शो की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लैला को बचाने का मिशन आरुष भोला शो में अपने दोस्त वरुण यादव (लैला) को सपोर्ट करने आए थे। व्लॉग में उन्होंने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया, जो लैला के समर्थन में कमी का आरोप लगा रहे थे। आरुष ने स्पष्ट किया कि शो दर्शकों के वोट से ज्यादा खुद के नियमों पर चलता है, इसलिए बाहर से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता।
टास्क में आरुष की जीत बता दें कि आरुष ने शो के एट रिस्क जोन वाले टास्क में हिस्सा लिया था। वह एकमात्र ऐसे प्रतिभागी रहे जिन्होंने चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे लैला सुरक्षित हो गए और डेंजर जोन से बाहर निकल आए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो के मेकर्स इस स्क्रिप्टेड विवाद पर क्या सफाई देते हैं।
Is this true 😭, so whole last week is scripted ?#LockUpp2 pic.twitter.com/GIZ24gKH37
— ❰❰ Yash™ ❱❱ (@YashOswalYO) August 1, 2026
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी से पूछा तीखा सवाल
स्पेन का स्यूटा : एक छोटा शहर जहाँ पहुंचने की होड़ में जा रही हैं जानें, आखिर क्या है यह जगह?
ताडोबा का जादुई नजारा: सड़क पर नन्हे शावकों के साथ निकली बाघिन छोटी मधु , वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
मां की गोद में तड़पता रहा बेटा, एंबुलेंस से ऑक्सीजन खत्म होने पर 21 साल के युवक ने तोड़ा दम
गलत CPR का जानलेवा असर: शिक्षिका की टूटीं पसलियां, वायरल वीडियो से खड़ी हुई बहस
गंगा की उफनती लहरों में समा रहा था शिवभक्त, पुलिस वाले ने मौत के मुंह से खींच लाई जान
Ather का नया धमाका: लॉन्च से पहले सामने आई इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली झलक
आईपीएल ट्रेड की चर्चाओं के बीच हार्दिक पांड्या का धमाका: मुझे लीडर बनने के लिए कप्तानी की जरूरत नहीं
सावधान! ट्रेन में सफर के दौरान रहें सतर्क, महिला चोर की चालाकी देख उड़ जाएंगे होश
क्या जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी ने दी धमकी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच