ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारतीय एथलीटों के लिए ऐतिहासिक रहा। जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत ने एक साथ दो मेडल जीतकर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। नीरज चोपड़ा ने जहां सिल्वर मेडल पर निशाना साधा, वहीं यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।
नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट प्रदर्शन गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पर सबकी निगाहें टिकी थीं। फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो किया, जो उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस शानदार थ्रो के साथ वे कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर भी रहे। हालांकि, अंत में श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया और नीरज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
यश वीर सिंह का रोमांचक उलटफेर इस प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक पल आखिरी राउंड में आया। यश वीर सिंह 5वें राउंड तक छठे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने बाजी पलट दी। 85.41 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो फेंकते हुए उन्होंने तीसरे स्थान पर जगह बनाई और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इसी इवेंट में रोहित यादव ने भाग लिया और 81.56 मीटर के थ्रो के साथ 7वें स्थान पर रहे।
भारतीय जूडोकाओं का स्वर्णिम प्रदर्शन जैवलिन थ्रो के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन जूडो में भी शानदार रहा। अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग में हर्ष सिंह ने भी कमाल कर दिखाया। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 10-0 से करारी शिकस्त दी और जूडो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए।
Champions know. 💫
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 31, 2026
The javelin was still in the air. The message was already clear. 🔥
Neeraj Chopra s second throw travelled 85.83m, his season s best. 🤩
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/OZpCUfPVFA
एआई और डीपफेक का जाल: पीएम मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर महाराष्ट्र में FIR
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, चोट के बाद सिल्वर जीत बिखेरा जलवा
स्पेन पर प्रवासियों का सैलाब: मोरक्को बॉर्डर पार कर 3,000 लोग दाखिल, 18 की मौत
19 साल का वनवास खत्म: कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, कहा- अपने घर वापस आ गई हूं
ईरान का तेल और बिजली सिस्टम होगा तबाह? अमेरिका-इजरायल का साझा सीक्रेट प्लान तैयार
पीओके पर विदेशी मीडिया को भारत की दो टूक: ये भारत का था, है और रहेगा
अगस्त की शुरुआत: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत नहीं
लोहागढ़ किले में सिगरेट पीने पर विवाद: पर्यटकों को स्थानीय व्यक्ति ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में बदलेगा मौसम; जानें आपके इलाके का हाल
रणबीर कपूर की रामायण : क्या टीवी के कृष्ण निभाएंगे भगवान विष्णु का किरदार? वायरल थ्योरीज ने बढ़ाई हलचल