क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में वे अंपायर के साथ बदतमीजी करते और उन्हें डराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
प्रैक्टिस के दौरान बढ़ा विवाद यह घटना 11 दिसंबर 2023 की है, जब बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस का मुकाबला होना था। मैच से ठीक पहले टॉम करन पिच पर अभ्यास के लिए रन-अप ले रहे थे। अंपायर ने उन्हें पिच पर दौड़ने से मना किया, लेकिन करन ने उनकी बात अनसुनी कर दी।
अंपायर को हटाने के लिए दौड़े करन जब अंपायर ने स्टंप्स के पास खड़े होकर करन का रास्ता रोकने की कोशिश की, ताकि वे आगे न बढ़ें, तो टॉम करन ने हद पार कर दी। करन ने पहले अंपायर को हटने का इशारा किया और फिर पूरी रफ्तार से उन्हीं की दिशा में दौड़ पड़े। अंपायर को अपनी जान बचाने के लिए अंतिम समय में वहां से हटना पड़ा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया कड़ा एक्शन इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टॉम करन के खिलाफ आचार संहिता के लेवल-3 का उल्लंघन माना। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, टॉम करन और उनकी टीम सिडनी सिक्सर्स ने इन आरोपों को गलत बताया था और अपील करने की बात कही थी।
क्रिकेट के रसूखदार परिवार से ताल्लुक टॉम करन एक बड़े क्रिकेटिंग परिवार से आते हैं। उनके पिता केविन करन जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, उनके भाई सैम करन और बेन करन भी पेशेवर क्रिकेटर हैं। सैम करन इंग्लैंड की टीम का एक बड़ा नाम हैं।
टॉम करन खुद भी इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं और दुनिया भर की टी20 लीग्स, जिसमें आईपीएल भी शामिल है, में एक स्टार ऑलराउंडर के तौर पर खेलते रहे हैं। लेकिन इस एक घटना ने उनके खेल के साथ-साथ उनके बर्ताव पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था।
One of the Most Ridiculous and Craziest Moment in Cricket! 🤯😂
— ElysiumCricket (@CricketElysium) July 31, 2026
Tom Curran kept doing his run-up on the same pitch where the match was going to be played. Even after the umpire repeatedly told him to stop, he refused to listen
Finally, the umpire stood right in the middle of… pic.twitter.com/8MNe4ZvQfg
क्लीन-शेव लुक में दिखे रोहित शर्मा, हिटमैन का नया अवतार देख फैंस रह गए दंग
वो भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं : मोहम्मद शमी के करियर पर अजीत अगरकर का बड़ा खुलासा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा के खिलाफ फाइनल से पहले अरशद नदीम ने देशवासियों से की खास अपील
हिमाचल में मानसून का तांडव: कहीं सड़कें टूटीं, तो कहीं गई जान; अलर्ट पर प्रशासन
आप बीजेपी से हो क्या? : घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों के सवाल पर राहुल गांधी का विवादित बयान
बाथरूम का दरवाजा खोला तो सामने था 7 फीट का दैत्य, गुजरात में मगरमच्छ देख उड़ गए परिवार के होश
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी का ड्रामा: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर भड़के अयोध्या के संत, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
गाली देना अपराध नहीं, तो भाजपा आईटी सेल पर FIR कब? – अभिजीत दीपके का तीखा हमला
चीनी पावर इन्वर्टर से बिजली ग्रिड पर साइबर हमले का खतरा; अमेरिका ने लगाया बैन, भारत में 80% हिस्सेदारी पर संकट
रणबीर कपूर की रामायण : क्या टीवी के कृष्ण निभाएंगे भगवान विष्णु का किरदार? वायरल थ्योरीज ने बढ़ाई हलचल