नई दिल्ली: मोदी सरकार के आगामी मानसून सत्र के दौरान दो बड़े राजनीतिक फैसलों से हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार एफसीआरए (FCRA) संशोधन बिल और परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर संसद में बड़ा दांव खेल सकती है। ये दोनों कदम विपक्ष के लिए न केवल एक बड़ा सरप्राइज हैं, बल्कि उनके अस्तित्व के लिए भी नई चुनौती बन सकते हैं।
सरकार का प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन बिल विदेशी चंदे के नियमों को बेहद सख्त बनाने की तैयारी में है। विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार का तर्क है कि इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाना जरूरी है।
विपक्ष का आरोप है कि सरकार एनजीओ और धार्मिक परिसरों को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। हालांकि, बिल की ड्राफ्टिंग में स्पष्ट है कि धार्मिक संपत्तियों के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्ष की असली घबराहट विदेशी फंडिंग के स्रोत सूखने और चुनावी गणित बिगड़ने को लेकर है। गौरतलब है कि 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी खुद माना था कि कुछ एनजीओ विदेशी इशारों पर देश के विकास में बाधा डालते हैं।
एफसीआरए के अलावा, परिसीमन बिल को लेकर भी विपक्ष की नींद उड़ी हुई है। असम के परिसीमन के नतीजों ने इंडी गठबंधन के गणित को बुरी तरह हिला दिया है।
भारत के इन फैसलों को लेकर अमेरिका में भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अमेरिकी सीनेटरों द्वारा इन नियमों पर सवाल उठाए जाने को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का स्पष्ट रुख है कि यह नियम देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर लाए गए हैं, ताकि विदेशी पैसा देश के विकास और लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान न पहुंचा सके।
अब देखना यह होगा कि मानसून सत्र में सरकार इन दोनों बिलों को लाकर विपक्ष को कितना चेक-मेट कर पाती है।
विदेशी फंडिंग और डीलिमिटेशन... PMमोदी के दो बड़े एक्शन रोकने के लिए हो रहा हंगामा?#News18IndiaDeshKiPathshala #DeshKiPathshala | @SushantBSinha pic.twitter.com/3Ks9GdgW49
— News18 India (@News18India) July 30, 2026
रामायण में रणबीर कपूर का डबल धमाका : प्रभु राम के बाद अब इस किरदार को लेकर छिड़ी बहस
जुनैद की फंडिंग पर उठे गंभीर सवाल, पड़ोसी ने लगाए देश-विरोधी होने के आरोप
फ्लाइट में धू-धू कर जला पावर बैंक: क्या आपका बैग भी है टाइम बम ?
हॉकी वर्ल्ड कप: भगवा जर्सी पर छिड़ा घमासान, क्या रंग बदलना सिर्फ एक फैशन है या राजनीति?
कश्मीर: आतंकी नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, सीमा पार बैठे 5 आतंकियों की प्रॉपर्टी जब्त
ठाणे स्टेशन की कैंटीन में चूहे की दावत: वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने की बड़ी कार्रवाई
‘दीदी को भगा दिया, तुम चुप रहो पप्पू सिंह’: संसद के बाहर कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी की जुगलबंदी
पहले मातारानी को किया प्रणाम, फिर साफ की दानपेटी: नागपुर के संस्कारी चोर का वीडियो वायरल
भजन वाली जेन-जी से क्यों बौखलाया कुंठा क्लब ? जब गाली मंजूर है तो भजन पर क्यों मचे बवाल?
राहुल गांधी की बढ़ेगी मुश्किल? अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन का नोटिस