भारतीय मुक्केबाजों ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांच और पदक पक्के कर लिए। सभी पांच भारतीय मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश की झोली में पदक सुनिश्चित किए।
सेमीफाइनल में किसने गाड़े झंडे? अंकुश पंघाल (80 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरुंधति चौधरी (70 किलो), सचिन सिवाच (60 किलो) और नरेंदर बेरवाल (90 किलो से अधिक) ने बेहतरीन मुक्कों का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल की दौड़ पूरी की। अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
पदकों की संख्या में ऐतिहासिक उछाल बुधवार की पांच जीत के साथ ही कुल नौ भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे कम से कम नौ कांस्य पदक पक्के हो गए हैं। इस प्रदर्शन ने बर्मिंघम 2022 के कुल मुक्केबाजी पदकों (7 पदक) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन, प्रिया घंघास, प्रीति पवार और जादूमणि सिंह भी अपनी पदक की दावेदारी पक्की कर चुके हैं।
शॉटपुट में फाइनल की उम्मीदें बरकरार एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट के फाइनल में जगह बना ली है। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तूर ने 20.14 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन मार्क हासिल किया, जबकि गिल ने 19.95 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
अनिमेश का दम, संजना और साजन को निराशा ट्रैक पर अनिमेष कुजूर ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (20.46 सेकंड) करते हुए 200 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, भारोत्तोलन में संजना 77 किलो वर्ग से बाहर हो गईं क्योंकि वे स्नैच में 94 किलो का वजन उठाने में विफल रहीं। अनुभवी तैराक साजन प्रकाश और अनीश गौड़ा भी 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना पाए।
पैरा तैराकी में मिली खुशी जहां मुख्य तैराकी स्पर्धाओं में निराशा हाथ लगी, वहीं पैरा तैराकी में भारत को राहत मिली। सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-7 स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर देश की पदक उम्मीदों को जीवित रखा है।
VIDEO | Glasgow, Scotland: Arundhati Choudhary assures India a boxing medal at the Commonwealth Games with 3-1 win over New Zealand s Morgan Henderson in the women s 70kg quarterfinal.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
She says, It feels very good. I promised my younger brother before coming here, because he… pic.twitter.com/AvBLnY9JjJ
कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोया मालिक, फिर नदी में फेंक दिया शव: इंटरनेट पर छिड़ी बहस
चेन्नई मेट्रो में थलाइवा का जलवा: मुख्यमंत्री विजय ने आम यात्री की तरह किया सफर, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़
असम में बाढ़ का तांडव: 75 लोगों की मौत, गले तक पानी में फंसे बछड़े को बचाते शख्स का वीडियो वायरल
अब घर की सफाई करेगा AI रोबोट: बर्तन धोने से झाड़ू-पोछा तक सब मुमकिन, जानिए क्या है नई सर्विस
मध्य प्रदेश में किसान क्रांति : राजधानी में पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े, भारी बवाल
नीट पेपर लीक: छात्र आतंकवादी नहीं , सरकार के खिलाफ फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में CJP
वायरल वीडियो: जान जोखिम में डालकर बाइक पर झूला झूलने लगा शख्स, वीडियो देख लोगों का दिमाग चकराया
बेंगलुरु की सड़कों पर जन-सेवा बनाम सुरक्षा : गड्ढा भरती महिला का वीडियो हुआ वायरल
राहुल गांधी का इडियट वाला बयान: बीजेपी का पलटवार, बोले- खुद के लिए कहा है तो स्वागत है
लोकसभा में राहुल गांधी के तीखे बोल: इडियट और अंध-भक्त शब्दों पर मचा बवाल