पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। रावलकोट और मुजफ्फराबाद की सड़कों पर सुरक्षा बलों की गोलियों से लाशें बिछ गई हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार का रुख नरम होने के बजाय और सख्त हो गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का बचाव करते हुए भारत का नाम लेकर जहर उगला है।
प्रदर्शनकारियों को भारत जैसा दुश्मन माना एक स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वे PoK के प्रदर्शनकारियों को भारत जैसी श्रेणी में ही रखते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वे इन प्रदर्शनकारियों को अपना दुश्मन मानते हैं और सरकार की ओर से इनके साथ बातचीत की कोई संभावना नहीं है। एक निर्वाचित रक्षा मंत्री का अपने ही क्षेत्र की जनता को दुश्मन करार देना पाकिस्तान के क्रूर चरित्र को उजागर करता है।
48 घंटों में 31 मौतें, सड़कों पर मातम पिछले 48 घंटों में अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) से जुड़े प्रदर्शनकारियों पर सेना ने जमकर कहर बरपाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों की अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मी गोलियां चलाते और सैन्य वाहनों में शवों को भरते हुए नजर आ रहे हैं। इस हिंसा में JAAC के प्रमुख कार्यकर्ता उस्मान नजीर सहित कई लोगों की जान गई है।
सेना का दांव: प्रदर्शनकारियों के पास थे हथियार इधर, पाकिस्तानी सेना ने अपनी बर्बरता को छिपाने के लिए पुराना दांव खेला है। पाक अधिकारियों ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों के पास आधुनिक हथियार थे और उन्होंने सुरक्षा बलों पर पहले हमला किया था। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह एक शांतिपूर्ण रैली थी, जिसे कुचलने के लिए सेना ने बल प्रयोग किया।
PoK क्यों सुलग रहा है? यह प्रदर्शन रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक फैला हुआ है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें निम्न हैं:
फिलहाल, PoK के हालात किसी गृहयुद्ध जैसे दिखाई दे रहे हैं, जहां आम नागरिक अपने ही अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं और पाकिस्तान सरकार उन्हें दुश्मन बताकर मौत के घाट उतार रही है।
🚨 Pakistan s Defence Minister Khawaja Asif has declared that he views the protesters in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir the same as India and considers them enemies. pic.twitter.com/7OHeWkqAfZ
— Kailash Vashi (@KailashVashi) July 28, 2026
कैब का इंतजार कर रही लड़की से शख्स ने पूछी कीमत , मोबाइल ऑन होते ही पलट गई पूरी कहानी
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, फैंस ने दी जल्द ठीक होने की दुआएं
आयुष्मान भारत में MP का जलवा: स्वास्थ्य सेवा में देशभर में अव्वल, सीएम मोहन यादव ने कही यह बात
संसद में टीएमसी टैग पर बिफरीं महुआ मोइत्रा, बागी सांसदों को कहा बेशर्म गद्दार
महबूबा मुफ्ती पर भड़के उमर अब्दुल्ला: अफसोस नहीं, माफी मांगिए
रूस में बैठा छात्र और बिहार में FIR: नीट पेपर लीक विरोध का अजीबोगरीब मामला
IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे चेन्नई के नए थाला ? CSK के मेगा ट्रेड ऑफर की चर्चा से मची खलबली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रिंग में प्रीति और प्रिया का जलवा, भारत के लिए दो पदक पक्के
क्या इथेनॉल वाली गाड़ियों में चींटियाँ लग रही हैं? नेहा सिंह राठौर के तंज ने छेड़ी नई बहस
पैलेट गन के दावे पर संसद में घमासान: राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, रिजिजू ने मांगा सबूत