स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। मंगलवार, 28 जुलाई को खेलों के छठे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में दो बड़े पदक मिले। बॉक्सिंग में भी भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है और कम से कम तीन पदक पक्के हो गए हैं।
हरजिंदर कौर का वेटलिफ्टिंग में दम महिलाओं की 69 किलोग्राम कैटेगरी में 29 वर्षीय हरजिंदर कौर ने शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने कुल 227 किलोग्राम (101 किग्रा स्नैच + 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्पर्धा में कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया की फीबे हेमैन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
गुलवीर सिंह ने मैदान पर रचा इतिहास पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के नायब सूबेदार गुलवीर आखिरी लैप तक चौथे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने अंतिम क्षणों में अपनी रफ्तार बढ़ाई और 27 मिनट 49.78 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। वह गोल्ड मेडल से सिर्फ 0.85 सेकंड की दूरी पर रह गए।
मेडल टैली में भारत की स्थिति छठे दिन मिले इन दो पदकों के साथ भारत की कुल मेडल संख्या 12 हो गई है। इसमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर काबिज है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड के साथ कुल 80 पदकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
CWG 2026 : हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
— News24 (@news24tvchannel) July 29, 2026
◆ महिलाओं के 69 KG कैटेगिरी में 29 साल की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल जीता
◆ 10 हजार मीटर रेस के फाइनल इवेंट में हिस्सा ले रहे गुलवीर सिंह ने भी सिल्वर मेडल जीता #GulveerSingh | Gulveer Singh | Harjinder… pic.twitter.com/Khp0Sco1Cs
2036 में बेमतलब हो जाएगा पैसा? एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी का डिकोड
IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे चेन्नई के नए थाला ? CSK के मेगा ट्रेड ऑफर की चर्चा से मची खलबली
क्या यह स्मार्ट क्रिकेट या फिर खेल भावना के खिलाफ? पाक के खिलाफ वेस्टइंडीज के फील्डर की हरकत पर बवाल
PoK के प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के विवादित बोल
PoK बना कत्लेआम का मैदान : 48 घंटों में 40 लोगों की हत्या, भारत से मदद की गुहार
28 की उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे: कंगना रनौत और सौरव दास के बीच छिड़ी जुबानी जंग
जापान में तबाही का मंजर: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा कुमामोटो, 13 की मौत
राहुल गांधी का इडियट वाला बयान: बीजेपी का पलटवार, बोले- खुद के लिए कहा है तो स्वागत है
नागपुर की बदहाली पर सवाल पूछे तो मिलेगा भाड़े के टट्टू का टैग: रोहित पवार का सरकार पर तीखा प्रहार
अब घर की सफाई करेगा AI रोबोट: बर्तन धोने से झाड़ू-पोछा तक सब मुमकिन, जानिए क्या है नई सर्विस