नई दिल्ली: केंद्र सरकार में हुए फेरबदल के बाद नए शिक्षा मंत्री बने प्रल्हाद जोशी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। नीट पेपर लीक मामले के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जोशी को यह प्रभार सौंपा गया है, लेकिन उनके पद संभालते ही कांग्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राहुल और प्रियंका का कड़ा प्रहार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति को शिक्षा व्यवस्था के लिए अपमान करार दिया है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट में एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। उन्होंने जोशी को सबसे खराब किस्म का व्यक्ति बताते हुए कहा कि यह देश की करोड़ों छात्राओं का अपमान है।
सदन में भी मचा भारी हंगामा मंगलवार को लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी यही मुद्दा उठाया। उन्होंने नए शिक्षा मंत्री पर बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई का समर्थन करने का आरोप लगाया। प्रियंका के इस बयान पर सदन में सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।
प्रल्हाद जोशी ने किया खंडन, मांगी माफी आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने सदन में गलत सूचना दी है। जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष से इस बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने (एक्सपंज) की मांग की और कहा कि प्रियंका गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नियम 353 का हवाला देते हुए कहा कि किसी मंत्री पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अग्रिम सूचना दी जानी चाहिए थी।
क्या है मामला? यह विवाद अगस्त 2022 से जुड़ा है, जब गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो मामले के 11 दोषियों को रिहा कर दिया था। उस समय प्रल्हाद जोशी ने एक साक्षात्कार के दौरान इसे कानून की प्रक्रिया बताते हुए सही ठहराया था। हालाँकि, जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई के उस फैसले को रद्द कर दिया था। अब यही पुराना बयान प्रल्हाद जोशी के लिए केंद्र में शिक्षा मंत्री बनने के बाद नई मुसीबत बन गया है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, Education Minister of India - the BJP puts a man who is a defender of rapists. That is the most filthy type of man. There can be no flithier man than somebody who says that rapists need protection. That is the Education Minister… pic.twitter.com/7YXzD79lIR
— ANI (@ANI) July 28, 2026
वर्दी हुई शर्मसार: ड्यूटी पर तैनात ASI ने TC ऑफिस में किया पेशाब, वीडियो वायरल
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
उनकी तकनीक ब्रैडमैन जैसी है : वैभव सूर्यवंशी पर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
पेपर लीक पर संसद में तीखी बहस: सरकार ने गिनाए कांग्रेस काल के घोटाले, विपक्ष से चर्चा के लिए बढ़ाया समय
यूक्रेन में मौत के साये में 13 भारतीय नाविक, चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर जंग के बीच फंसी जान
फेसबुक ने हटाया पीएम मोदी का वीडियो, मचा बवाल तो मेटा ने मांगी माफी
जापान में फटी जमीन, कांप उठा समुद्र! 10 किमी नीचे आखिर ऐसा क्या हुआ कि दहल गया पूरा देश?
कैब में सवार हुए यमराज : ड्राइवर की गर्दन काटकर लाश के साथ घूमते रहे हत्यारे, 24 घंटे में ऐसे हुआ पर्दाफाश
बाढ़ का तांडव: कहीं ड्रोन से पहुंचाया जा रहा खाना, तो कहीं पानी में डूबे हैं घर
कांवड़ यात्रा में भाईचारे की अनोखी मिसाल: हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़