जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश का दौर फिर से सक्रिय हो गया है।
29 जुलाई से 2 अगस्त तक झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से 28 जुलाई से ही पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मानसून राज्य के अधिकांश भागों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
बीकानेर संभाग में भी राहत की उम्मीद नए मौसमी तंत्र का असर बीकानेर संभाग के इलाकों में भी दिखाई देगा। 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच यहां भी वर्षा होने का अनुमान है, जिससे पिछले कुछ समय से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों का हाल बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जालौर और सिरोही जिले में भारी वर्षा हुई। सिरोही के आबू रोड में सबसे अधिक 86.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, जालोर, बारां और झालावाड़ शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
सुरक्षा बरतें: मौसम विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें। खेतों या खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 28, 2026*
मेलानिया को कैसे मारें? : ट्रंप के परिवार की रेकी कर रहा ईरान, वीडियो में दी गई सनसनीखेज धमकी
मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: 18 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमाझम का दौर
T20 वर्ल्ड कप का बदलेगा स्वरूप! 20 नहीं, अब इतनी टीमों के साथ होगा महासंग्राम
PoK में बरपा कहर: रावलकोट में पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 17 प्रदर्शनकारियों की मौत से दहला इलाका
करूर भगदड़: पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने पर मद्रास हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को बड़ा झटका
22 शतक, 28 अर्धशतक: फिर भी श्रीलंका सीरीज से बाहर, सरफराज खान की अनदेखी पर भड़के फैंस
मीराबाई चानू से झंडू कुमार तक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का स्वर्णिम सफर, देखें मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट
विरोध प्रदर्शनों में पुलिस की ज्यादती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर हो कार्रवाई
इंडियाज गॉट लेटेंट 2: क्या लीक हो गया राघव-मुनव्वर का एपिसोड? समय रैना ने खोला राज
दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं भाई : फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हुआ वायरल