देश के प्रमुख सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के लाखों ग्राहक इस वक्त चिंता में हैं। सोशल मीडिया पर एक थ्रेट एक्टर ने बैंक का 1TB डेटा लीक करने का सनसनीखेज दावा किया है। इस खबर के सामने आते ही बैंकिंग जगत में हड़कंप मच गया है।
क्या है मामला? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रीकांत नाम के एक यूजर ने डेटा डंप के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि हैकर्स ने बैंक का 1TB डेटा चुरा लिया है। इस डेटा में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, लोन डॉक्यूमेंट्स और नेट बैंकिंग की जानकारियां शामिल होने की बात कही गई है।
बैंक ने दी सफाई: कोर सिस्टम सुरक्षित मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक बयान जारी किया है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह उसके मुख्य बैंकिंग सिस्टम (Core Banking System) पर कोई साइबर हमला नहीं है। बैंक के अनुसार, यह घटना एक कर्मचारी का ईमेल अकाउंट हैक होने से संबंधित है। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि उनका सूचना सुरक्षा तंत्र मजबूत है।
फॉरेंसिक जांच शुरू बैंक ने बताया कि मामले का पता चलते ही तुरंत जरूरी कदम उठाए गए और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, बैंक मामले की गहन फॉरेंसिक जांच कर रहा है और संबंधित सरकारी व जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।
ग्राहकों के पैसे का क्या? डेटा लीक के दावे का मतलब यह नहीं है कि आपके बैंक खाते से पैसे अपने आप कट जाएंगे। हालांकि, अगर निजी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लगती है, तो वे फिशिंग (Phishing), फर्जी केवाईसी (KYC) अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने या नकली लिंक भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं।
ग्राहकों को बरतनी होगी सावधानी
अभी तक 1TB डेटा लीक के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है और स्थिति स्पष्ट होने में अभी समय लग सकता है, इसलिए सतर्क रहना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।
Root folder of the data dump of @bankofbaroda #Databreach by threat actor. More verification links in the thread. The link is live.
— Srikanth.CashlessConsumer | ஸ்ரீகாந்த் (@logic) July 26, 2026
This is SOS @Cyberdost @RBI
cc @latha_venkatesh @dugalira @nit_set @suchetadalal https://t.co/6HZ2c6V6S5 pic.twitter.com/tWFCKJWv8Q
कॉमनवेल्थ गेम्स में दम दिखाने वाले राजा मुथुपांडी को राज्य सरकार का 30 लाख का इनाम
क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे येलो आर्मी का हिस्सा? MI और CSK के बीच फंसी ट्रेड डील, जानें इनसाइड स्टोरी
पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्रों को बड़ी राहत: बिहार सरकार वापस लेगी सभी केस, जेल से रिहा होंगे युवा
डोंगरगढ़ में अरबों का फॉरेक्स जाल: 10 राज्यों के निवेशक सड़कों पर, ठगी का सनसनीखेज आरोप
जंतर-मंतर आंदोलन में विदेशी फंडिंग का मिस्ट्री कनेक्शन : मोबाइल मैकेनिक ने भेजा 10 लाख का खाना?
वाराणसी: 5 साल के बच्चे का गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट जलाने वाली शिक्षिका पर FIR, मचा हड़कंप
मौत नीचे, उम्मीद ऊपर: बिजली के खंभे पर घंटों फंसी रही कर्मचारियों की जान
4200 करोड़ का एक्सप्रेसवे: उद्घाटन के 13वें दिन ही सड़क धंसी, विपक्ष के तीखे हमले
राहुल गांधी की कुर्सी पर संकट? नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की तैयारी में BJP!
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में जीता ब्रॉन्ज मेडल