धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ अब एक बड़े वित्तीय घोटाले के केंद्र के रूप में चर्चा में है। लॉन्ग एशिया ट्रेडिंग नाम के कथित फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर हजारों लोगों के साथ अरबों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। शुक्रवार को देशभर से आए निवेशकों ने डोंगरगढ़ में जमकर हंगामा किया।
10 राज्यों से पहुंचे निवेशक शुक्रवार शाम डोंगरगढ़ का रेलवे चौक हंगामे का गवाह बना। पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और हिमाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों से आए करीब 100 से अधिक निवेशकों ने एक मकान का घेराव किया। निवेशकों का आरोप है कि उन्हें मोटा मुनाफा देने का लालच देकर फंसाया गया है।
लालच का चक्रव्यूह: शुरुआत में दिया भारी रिटर्न पीड़ितों के अनुसार, शुरुआत में कंपनी ने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए 8 से 10 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न दिया। इस लालच में फंसकर निवेशकों ने न केवल खुद का पैसा लगाया, बल्कि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी जोड़ा। लेकिन कुछ समय बाद ही भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया।
निवेशकों का दर्द: डूब गई जीवनभर की कमाई महाराष्ट्र के अमर सोमकुवर ने दावा किया कि उनके 20 लाख रुपये डूब चुके हैं। वहीं, पंजाब के एक निवेशक समूह ने 60 से 70 लाख रुपये फंसाने की बात कही है। निवेशकों का आरोप है कि डोंगरगढ़ निवासी कुलजीत भाटिया और जोगिंदर वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस नेटवर्क को पूरे देश में फैलाया।
पुलिस की भूमिका पर सवाल हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निवेशकों को शांत कराकर थाने ले गई। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, एसडीओपी केसरी नंदन नायक का कहना है कि पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने राज्यों में मामला दर्ज कराएं।
क्या डोंगरगढ़ बन रहा साइबर फ्रॉड का नया गढ़? यह पूरा मामला एक संगठित वित्तीय अपराध की ओर इशारा कर रहा है। यदि निवेशकों के दावे सही हैं, तो यह मामला करोड़ों से ऊपर जाकर अरबों की ठगी का हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर के घोटाले की जांच के लिए ईओडब्ल्यू (EOW) और ईडी (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का हस्तक्षेप जरूरी हो सकता है।
फिलहाल, इस मामले में अभी तक किसी जांच एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही आरोपियों का पक्ष सामने आया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि निवेशकों के दावों में कितनी सच्चाई है और डोंगरगढ़ के इस कथित फॉरेक्स नेटवर्क का पूरा सच क्या है।
डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले को लेकर 10 राज्यों के 100 से अधिक निवेशकों ने विरोध किया। लोगों ने अरबों की ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। pic.twitter.com/9jfJ4gvoXH
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 27, 2026
थलापति विजय के बाद क्या धनुष भी बनेंगे राजनीति के खिलाड़ी ? एक बयान ने बढ़ाई सरगर्मी
उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 4200 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल
पंजाब पेपर लीक मामला: CJP की बढ़ती सक्रियता और मनीष सिसोदिया का तीखा पलटवार
नोएडा: सोया चाप के बैटर में लेटकर रील बनाने वाले कारीगरों की शर्मनाक करतूत, भड़के लोग
बिजली नहीं थी तो बढ़ गई आबादी : शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
सीवान में AK-47 की गूंज: क्या बेलगाम हो चुकी है बिहार पुलिस?
बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
LGBTQ+ समुदाय समाज का अभिन्न हिस्सा, इन्हें न देखें हीन भावना से : मोहन भागवत का बड़ा बयान
राजस्थान रोडवेज की नई उड़ान: बेड़े में शामिल हुईं 144 आधुनिक बसें, कोटा को मिली सबसे बड़ी सौगात
मन की बात में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल: पीएम मोदी ने की कैच द रेन की तारीफ