तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शिवकाशी के सेंगामालापट्टी गांव में बिना अनुमति चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
अवैध इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना अनुमति या नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही सभी पटाखा इकाइयों की तुरंत पहचान की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ऐसी इकाइयों के खिलाफ व्यापक स्तर पर जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विस्फोट के बाद दहला इलाका धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और लगातार हुए धमाकों ने पूरी इमारत को धराशायी कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आर. रामप्रकाश (32), आर. रामचंद्रन (40), इन्नासिमुथु (44) और पंडितुराई (35) के रूप में हुई है। प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्या रही हादसे की वजह? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ या विस्फोटक सामग्री के गलत भंडारण की वजह से। यह घटना एक बार फिर राज्य में अवैध पटाखा इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay announced ₹4 lakh ex-gratia from the Chief Minister s Public Relief Fund to the families of four people who died in a fireworks factory explosion in Sivakasi. He also directed officials to inspect illegal fireworks units and take legal… pic.twitter.com/mPICFlhoG0
— IANS (@ians_india) July 27, 2026
गरीबी से सिल्वर मेडल तक का सफर: कॉमनवेल्थ में छा गईं राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव
NEET पेपर लीक विवाद: सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, फिर छिड़ेगा बड़ा आंदोलन?
यूपी के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: अब 1.5 करोड़ का बीमा और 5 लाख का कैशलेस इलाज, योगी सरकार का बड़ा तोहफा
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था : धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर रोहित पवार का तीखा प्रहार, छात्रों पर FIR को लेकर दी चेतावनी
तेजस्वी की खुली चुनौती: रिहा नहीं हुए छात्र, तो पूरे बिहार में होगा महा-आंदोलन
जंतर-मंतर आंदोलन में विदेशी फंडिंग का मिस्ट्री कनेक्शन : मोबाइल मैकेनिक ने भेजा 10 लाख का खाना?
चलती ट्रेन में पूजा-पाठ पड़ा भारी: दीपक जलाने पर यात्री को हो सकती है 3 साल की जेल
क्रिकेट के मैदान पर सगे भाइयों की जंग , आखिरी 5 गेंदों में पलटी बाजी
भोपाल: पूर्व मुख्य सचिव की बहू का गालीबाज अंदाज; शिव मंदिर पर की अमर्यादित टिप्पणी
भारी बारिश का कहर: IMD का रेड अलर्ट, इन राज्यों के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान