दिल्ली के मौजूदा हालातों और विरोध प्रदर्शनों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता एक पांच सितारा होटल में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस जश्न को रेजिगनेशन पार्टी का नाम दिया गया है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
वीडियो में नाचते-गाते दिखे नेता सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में CJP नेता सौरभ दास अपने साथियों के साथ संगीत की धुन पर नाचते और जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का माहौल काफी खुशनुमा है और जगह किसी आलीशान होटल की लग रही है। इसी वीडियो को साझा करते हुए महेश जेठमलानी ने आंदोलन की गंभीरता और उसके पीछे मौजूद खर्चों पर सवाल उठाए हैं।
जेठमलानी का सीधा हमला: किसने दिया पैसा? महेश जेठमलानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सच में? CJP लीडरशिप एक होटल में जीत की पार्टी मना रही है! दिल्ली में इतने दिनों तक हिंसा होने के बाद ये तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट संगीत बजाकर डांस कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कड़े शब्दों में पूछा, यह एक गंभीर सवाल है। इस पूरे आंदोलन के दौरान यात्रा, खाना, रहने की जगह, उपकरण और रसद (लॉजिस्टिक्स) का खर्च किसने उठाया? दिल्ली को उबाल पर रखने वाले इन लोगों को पैसे किसने दिए?
क्या है आंदोलन की फंडिंग का सच? आंदोलन के दौरान शुरू से ही फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठते रहे हैं। पूर्व में जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके से फंडिंग के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इसे निजी खर्च और जन-समर्थन का दावा बताया था। उन्होंने कहा था कि वे अपनी यात्रा का खर्च खुद उठा रहे हैं और आंदोलन के लिए आम लोग स्वेच्छा से खाना, पानी और अन्य सुविधाएं भेज रहे हैं।
बढ़ते सवाल और जनता का कौतूहल जेठमलानी के इस खुलासे के बाद एक बार फिर सार्वजनिक बहस छिड़ गई है कि क्या यह वास्तव में एक स्वतःस्फूर्त जन-आंदोलन है या इसके पीछे कोई संगठित वित्तीय ढांचा काम कर रहा है। होटल में जश्न मनाते नेताओं की तस्वीरें सामने आने के बाद आंदोलन की विश्वसनीयता को लेकर जनता के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सवाल अब यही है कि क्या इस फंडिंग के सोर्स का आधिकारिक खुलासा होगा?
Seriously?
— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) July 27, 2026
The CJP leadership throwing a victory party at a hotel! After Delhi witnessed days of violence, these so-called youth activists switched on the music and began dancing.
More serious questions:
Who funded the travel, food, accommodation, equipment and logistics… pic.twitter.com/KSl4GIu0gr
बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान, कई राज्यों में रेड अलर्ट; भारी तबाही की आशंका
थलापति विजय के बाद क्या धनुष भी बनेंगे राजनीति के खिलाड़ी ? एक बयान ने बढ़ाई सरगर्मी
चलती ट्रेन के AC कोच में जलता दिया और अगरबत्ती; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
इस्तीफे के बाद संसद में धर्मेंद्र प्रधान का शक्ति प्रदर्शन: NDA सांसदों ने लगाए जिंदाबाद के नारे
बलराम कृषि महोत्सव: 82 लाख किसानों के खाते में आए ₹4,000, सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान
विपक्ष का 2029 तक का मास्टर प्लान : बीजेपी को घेरने के लिए बुने गए पांच घातक चक्रव्यूह
युवाओं के सपनों की सुरक्षा कवच : परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों का संकल्प
मॉनसून का जुलाई के अंत में यू-टर्न : दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पांचवां दिन पदकों की बारिश के नाम, दांव पर 9 गोल्ड मेडल
नेशनल अवॉर्ड विवाद पर धनुष का करारा जवाब: मेरी मेहनत को कम मत आंकिए